हिमाचल में टूरिस्ट ने नदी में दौड़ा दी THAR; कट गया चालान, वायरल हो रहा VIDEO

Dec 26, 2023 09:13 am ISTMohammad Azam एएनआई, शिमला
share

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक टूरिस्ट अपनी थार लेकर नदी में उतर जाता है। इस पर पुलिस ने ऐक्शन भी लिया है। गाड़ी का चालान कट गया है।

हिमाचल में टूरिस्ट ने नदी में दौड़ा दी THAR; कट गया चालान, वायरल हो रहा VIDEO

हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए काफी संख्या में टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। कुछ लोग सड़क के माध्यम से तो कुछ लोग दूसरे माध्यमों से हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। इस दौरान सैलानियों की अजीब हरकतें सामने आती रहती हैं। घूमने के लिए हिमाचल पहुंचे एक टूरिस्ट ने तो हद ही कर दी है। अपनी थार गाड़ी लेकर हिमाचल पहुंचे टूरिस्ट ने नदी में ही थार दौड़ा दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने टूरिस्ट पर ऐक्शन लिया है।

मामला हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति का है। यहां घूमने के लिए पहुंचे एक टूरिस्ट ने हद पार करते हुए अपनी कार को नदी में उतार दिया। हिमाचल की चंद्री नदी पार करती हुई कार का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर आने के बाद वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस के पहुंचा तो पुलिस ने टूरिस्ट की इस हरकत के लिए उस कार का चालान काट दिया है। पुलिस ने मोटर अधिनियम 1988 के तहत गाड़ी का चालान इश्यू किया है। 

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए इलाके के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि हाल ही में, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक थार जिला लाहौल स्पीति में चंद्रा नदी पार कर रही है। उन्होंने बताया कि उस गाड़ी का मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत चालान इश्यू किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह चालान इसलिए काटा गया है ताकि, भविष्य में ड्राइवर इस तरह की हरकत ना करे।

वीडियो हो रहा वायरल
नदी में थार दौड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने प्रतिक्रिया देना भी शुरू कर दिया है। इसपर पुलिस ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए चालान काट दिया है। वायरल वीडियो में थार चला रहा एक व्यक्ति गाड़ी लेकर नदी के एक छोर से दूसरे छोर पर जाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में टूरिस्ट के लिए यह खतरनाक भी हो सकता था।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।