ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश के मंडी में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरुवार को एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन स्थानीय युवा कांग्रेसी नेताओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने यह...

हिमाचल प्रदेश के मंडी में कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो घायल
शिमला, एजेंसीFri, 14 Sep 2018 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरुवार को एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार तीन स्थानीय युवा कांग्रेसी नेताओं की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान करसोग के निवासी दलीप कुमार मेहता (39), खेम सिंह वर्मा (43) और दोला राम (34) के रूप में हुई है। यह दुर्घटना जिले के सोर्ता गांव के पास बथरनाला में हुई। गुरुदेव शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और दो घायल व्यक्तियों को बचाया। उनमें से एक तिलक राज (27) करसोग का निवासी है जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।

एसपी ने बताया कि उन्हें करसोग सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बीच, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू ने इन युवा नेताओं की मौत पर गहरा दुख जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें