सुखविंदर सिंह सुक्खू को संगठन में पकड़ से मिली हिमाचल की सत्ता, CM बनने से बस इस कारण चूक गईं प्रतिभा

नई दिल्ली | सुहेल हामिद,
Follow us on Google News
share

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का नया मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने साफ कर दिया कि आम परिवार से आने वाले और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को पूरी तरजीह दी जाएगी।

pratibha singh and sukhwinder singh sukhu

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) को हिमाचल का नया मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने साफ कर दिया कि आम परिवार से आने वाले और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को पूरी तरजीह दी जाएगी। छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद बनी खाई को भरना और विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति बनाना आसान नहीं था, लेकिन, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के प्रभाव वाले मंडी जिले में दस में से सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस की जीत ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनका दावा कमजोर कर दिया।

वहीं, सुक्खू के हमीरपुर जिले की पांच में से चार पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई। हमीरपुर पूर्व मुखमंत्री प्रेम कुमार धूमल का गृह जिला है। ऐसे में पार्टी की जीत से सुक्खू का दावा मजबूत हुआ। सुक्खू खुद भी हमीरपुर की नादौन से विधायक हैं।

दो नाम पूछे : सूत्रों के मुताबिक, सभी नवनिर्वाचित विधायकों से सीएम पद के लिए दो नाम पूछे गए थे। इसमें सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई।

छात्र नेता से सीएम तक का सफर

●सुक्खू ने संगठन में अपनी शुरुआत छात्र विंग एनएसयूआई से की। 1988 से 1995 तक इसके प्रदेश अध्यक्ष रहे।

●दो बार पार्षद भी बने। अब तक पांच बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसमें से चार बार जीत हासिल की।

●पहली बार साल 2002 में नदौण सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद सुक्खू 2007, 2017, 2022 का चुनाव जीते।

●2013 से 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। इस बार चुनाव प्रचार समिति की कमान संभाली।

सुक्खू का मजबूत पक्ष

1. आम परिवार से ताल्लुक, जनता पर गहरी पकड़।

2. संगठन में कई पद पर रहे, कार्यकर्ताओं में पैठ।

3. ज्यादा विधायको का समर्थन, कार्यकर्ताओं की पसंद

4. चार दशक से पार्टी में हाईकमान से तालमेल।

वीरभद्र के करीबी रहे हैं मुकेश

पत्रकारिता के पेशे से राजनीति में आए 60 वर्षीय मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस की दूसरी पीढ़ी के कद्दावर नेताओं में माने जाते हैं। उन्हें उप मुख्यमंत्री पद के लिए निर्वाचित किया गया है। वे हमेशा वीरभद्र सिंह के बेहद करीबी रहे। पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे। लगातार पांचवीं बार विधायक बने है. वे लोअर हिमाचल के ऊना ज़िले से आते हैं। साल 2012 से 2017 तक कैबिनेट मंत्री रहे।

ये भी वजह रही

प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सांसद होना भी सुक्खू के लिए फायदेमंद साबित हुआ। पार्टी प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करती तो किसी एक विधायक को इस्तीफा देना पड़ता। ऐसे में एक साथ लोकसभा और विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होते। साथ ही प्रतिभा या उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को मुख्यमंत्री बनाने से भाजपा को परिवारवाद का मुद्दा मिल जाता।

सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि जो वादे हमने हिमाचल की जनता से किए हैं, उन्हें अक्षरश लागू करने की जिम्मेदारी मेरी है। जनता के हित में पूरी मेहनत से काम किया जाएगा। 

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma

प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। करीब डेढ़ दशक से हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया का अनुभव भी हासिल कर चुके हैं। एक दशक से भी अधिक लंबा समय वह डिजिटल मीडिया में बिता चुके हैं।


प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी। इसके बाद वह थोड़े समय नेशनल दुनिया अखबार में भी रहे। वहां से निकलकर उन्होंने मार्च 2014 में न्यूज 18 के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा। वर्ष 2018 में वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े।


वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। इन्हें डिजिटल रीडर्स की पसंद और बदलते ट्रेंड्स को समझकर गहराई और सटीकता के साथ खबरें लिखने का अच्छा खासा अनुभव है। वह सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रखते हैं। उन्हें राजनीतिक विषयों पर खबरें लिखने और पढ़ने का शौक है।


प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़सुक्खू को संगठन में पकड़ से मिली सत्ता, CM बनने से इसलिए चूकीं प्रतिभा