हिमाचल के छह विभागों को टूटीकंडी पार्किंग कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा शिफ्ट, हर महीने 10 लाख रुपए की बचत

Devesh Mishra पीटीआई, शिमला
Follow us on Google News
share

सीएम सुक्खू के निर्देशों के तहत सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) शिफ्ट हो रहे सभी छह विभागों की आवश्यकताओं को देखते हुए टूटीकंडी पार्किंग कॉम्प्लेक्स में इंटीरियर का काम करेगा।

हिमाचल के छह विभागों को टूटीकंडी पार्किंग कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा शिफ्ट, हर महीने 10 लाख रुपए की बचत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बड़ा ऐलान किया। राज्य के छह प्रमुख सरकारी विभाग जो किराए की इमारतों में चल रहे हैं उन्हें अब सरकारी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। सभी विभागों को अब शिमला के टूटीकंडी पार्किंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है। एक बयान जारी कर बताया गया कि यह फैसला सरकार ने लागत बचाने के लिए उठाया है। साथ ही लंबे समय से खाली पड़े इमारतों का उचित इस्तेमाल भी हो सकेगा।

ये विभाग होंगे शिफ्ट
जारी बयान के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास, एचपी निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग, राज्य कर और उत्पाद शुल्क, एचपी राज्य खाद्य आयोग, ऊर्जा निदेशालय और डीजीपी पुलिस मुख्यालय आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली, इन छह विभागों को अब शिमला के टूटीकंडी पार्किंग कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जाएगा।

हर महीने 10 लाख रुपए की बचत
सीएम सुक्खू ने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन का कार्यालय पहले से ही बहुमंजिला पार्किंग टूटीकंडी में चल रहा है और अब छह और विभाग इस भवन से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि इससे हर महीने 10 लाख रुपए से अधिक की बचत होगी। बता दें कि ये सभी विभाग अभी किराए की इमारतों से चल रहे हैं। ऐसे में इनपर हर महीनों लाखों रुपए खर्च हो रहे थे।

सीएम सुक्खू के निर्देशों के तहत सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) शिफ्ट हो रहे सभी छह विभागों की आवश्यकताओं को देखते हुए टूटीकंडी पार्किंग कॉम्प्लेक्स में इंटीरियर का काम करेगा। वहीं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इमारत में विभागों के लिए जगह खाली करवा दी है। साथ ही सभी विभागों को जल्द से जल्द बिजली और पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया है।    

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।