ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल वन विभाग में आई भर्ती, नियुक्त होंगे 2,061 वन मित्र; क्या है योग्यता?

हिमाचल वन विभाग में आई भर्ती, नियुक्त होंगे 2,061 वन मित्र; क्या है योग्यता?

हिमाचल प्रदेश में वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। सरकार वन विभाग में 2,061 वन मित्र भर्ती कर रही है। क्या है योग्यता?

हिमाचल वन विभाग में आई भर्ती, नियुक्त होंगे 2,061 वन मित्र; क्या है योग्यता?
Mohammad Azamभाषा,शिमलाSun, 19 Nov 2023 08:47 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में वन मित्रों की भर्ती प्रक्रिया 30 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। सरकार वन विभाग में 2,061 वन मित्र भर्ती कर रही है। भर्ती के लिए वन विभाग की वेबसाइट या फिर संबंधित वन परिक्षेत्राधिकारी (रेंज ऑफिसर) कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों की योग्यता और उनको मिलने वाली जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया है। इसमें मिलने वाली छुट्टियों और टेस्ट के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। आइये जानते हैं वन मित्र भर्ती के बारे में...

क्या है योग्यता और सैलरी
वन मित्र बनने के लिए अभ्यर्थियों के लिए योग्यताएं भी साझा की गई हैं। इसमें वन मित्र के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है। वन मित्रों के लिए 100 अंकों का टेस्ट होगा जो टॉप पर होगा, उसे वन मित्र लगाया जाएगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। वन मित्रों को 10 हजार रुपए प्रति माह मानदेय और सरकारी छुट्टियों के अलावा साल में 12 अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी। इसके लिए फॉर्म वन विभाग की वेबसाइट से भी प्राप्त किया जा सकता है।

महिलाओं को 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिलेगा। अभ्यर्थियों को शारीरिक मानदंड भी पूरे करने होंगे। ग्राउंड टेस्ट पास करने के बाद ही वन मित्र बन सकेंगे। वन मित्रों को जंगलों की आग से सुरक्षा, पौधरोपण समेत कई दूसरे काम करने होंगे। जिस बीट में वन मित्र रखे जाएंगे वहां से उनका तबादला नहीं होगा। एक दिन में न्यूनतम छह घंटे काम करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को टेस्ट देना होगा। टेस्ट में पास होने के बाद टॉप 100 लोगों को चयनित किया जाएगा। चयनित लोगों को वन मित्र के रूप में नियुक्त किया जाएगा। वन मित्र को जिम्मेदारियां भी दी जाएंगी और उनको इसके काम के लिए मानदेय भी दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें