ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशकुदरत का कहर : हिमाचल के ऊना में आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत, 2 बच्चे झुलसे

कुदरत का कहर : हिमाचल के ऊना में आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत, 2 बच्चे झुलसे

जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला शीतल अपने परिवार के साथ जलग्रां में बनी झुग्गी-झोपड़ी में रहती थी। झुलसी हुई हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुदरत का कहर : हिमाचल के ऊना में आकाशीय बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत, 2 बच्चे झुलसे
Praveen Sharmaशिमला | वार्ताMon, 12 Sep 2022 07:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में जलग्रां में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई और उसके दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका बिहार के दरभंगा की रहने वाली थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव जलग्रां में रविवार देर शाम हुई भारी बारिश के दौरान गिरी आसमानी बिजली ने एक गर्भवती महिला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान शीतल (26) निवासी दरभंगा बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार शीतल अपने परिवार के साथ जलग्रां में बनी झुग्गी-झोपड़ी में रहती थी। झुलसी हुई हालत में उसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे में मृतका के दो बच्चों आदित्य कुमार (05 साल) और शिवराज (04 साल) के भी घायल होने की सूचना है। दोनों बच्चों का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी हेडक्वार्टर ऊना अंकित शर्मा ने कहा कि जलग्रां में आसमानी बिजली गिरने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें