नामांकन का अंतिम दिन, हमीरपुर से फाइनल नहीं हुआ कांग्रेस का टिकट
अपने उम्मीदवार घोषित करने के लिए कांग्रेस ने सबसे पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं। मगर कांग्रेस हाईकमान अभी तक टिकट फाइनल नहीं कर पाई है। ऐसे में हिमाचली सियासत में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन का आज अंतिम दिन है। अपने उम्मीदवार घोषित करने के लिए कांग्रेस ने सबसे पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं। मगर कांग्रेस हाईकमान अभी तक टिकट फाइनल नहीं कर पाई है। ऐसे में हिमाचली सियासत में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
दरअसल हमीरपुर विधानसभा सीट से कारोबारी आशीष शर्मा कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे। मगर हमीरपुर जिले के युवा इंटक, कांग्रेस सेवादल और युवा कांग्रेस के लगभग 150 पदाधिकारियों ने आपात बैठक बुलाकर हाईकमान से हमीरपुर संगठन से किसी को टिकट देने की मांग की थी। पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि अगर संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को टिकट मिला तो वो चुनाव में समानांतर प्रत्याशी उतारेंगे और आशीष शर्मा की की जमानत जब्त करवाएंगे।
राजीव शुक्ला से आशीष ने की थी मुलाकात
दिल्ली में पार्टी ज्वाइन करने का बाद आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से शुक्रवार को मुलाकात की थी। इन दोनों के बीच क्या बात हुई वो तो पता नहीं लेकिन आशीष शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आशीष ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बावजूद पार्टी हमीरपुर से प्रत्याषी घोषित नहीं कर पाई है।
लेखक के बारे में
Vishva Gauravडिजिटल पत्रकारिता एवं रिपोर्टिंग में एक दशक से अधिक का अनुभव। राजनीतिक विषयों पर तात्कालिक टिप्पणी करते हैं। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से परास्नातक किया है। विश्व गौरव को ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


