हिमाचल में होगी भारी बारिश; शिमला में भी बर्फबारी के आसार, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Dec 16, 2023 10:16 pm ISTMohammad Azam लाइव हिंदुस्तान, शिमला
share

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फ के फाहे गिर सकते हैं तो वहीं कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। जानिए आईएमडी अपडेट...

हिमाचल में होगी भारी बारिश; शिमला में भी बर्फबारी के आसार, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। इस दौरान पहाड़ों पर जहां बर्फ के फाहे गिर सकते हैं तो वहीं कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की भवष्यिवाणी की है। हालांकि, हिमाचल में रविवार से मौसम फिर साफ हो जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि कल से 21 दिसंबर तक पूरे राज्य में धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं कल्पा, भुंतर, मंडी, सोलन, रिकांगपिओ, चंबा और ऊना का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से 4.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अगर आज प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होती है तो तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

शीतलहर से नहीं मिल रही राहत
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। राज्य के चार जिलों का पारा माइनस में पहुंच गया है। आलम यह है कि मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे दर्ज किया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों में भीषण ठंड के प्रकोप से झीलें, झरने और अन्य प्राकृतिक जलस्त्रोत जम गए हैं। मैदानी क्षेत्रों ऊना और मंडी की रातें पहाड़ों की रानी शिमला से ठंडी हैं। 

पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से शरीर में गर्मी के प्रवाह को बनाए रखने और पौष्टिक भोजन और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने के लिए कहा गया है। ठंड में ऊनी और गर्म कपड़े पहनें। शरीर को सूखा रखें। प्रशासन ने कहा कि अगर कपड़े गीले हैं तो गर्मी की कमी हो सकती है। कमरों में हीटर, केरोसिन और कोयले की अंगीठी का उपयोग करने को कहा गया है, ताकि धुआं निकलने की उचित व्यवस्था सुनिश्चि की जा सके।

प्रशासन की ओर जारी की गई एडवाइजरी में अपने सिर को ढककर रखने को कहा गया है, क्योंकि ठंड में सिर के जरिए गर्मी खत्म हो सकती है। अपने मुंह को भी ढककर रखें, इससे आपके फेफड़े ठंड से बचे रहेंगे। उन्होंने कहा कि कम तापमान में कड़ी मेहनत न करें और अपनी क्षमता से अधिक शारीरिक काम न करें, क्योंकि इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा हो सकता है।

इनपुट: यूके शर्मा

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।