हिमाचल प्रदेश में माइनस 10 डिग्री तक गिरा पारा, बारिश और बर्फबारी पर IMD ने दिया बड़ा अपडेट
हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी और शीतलहर ने पूरे राज्य में ठंड बढ़ा दी है। राज्य के कुछ इलाकों में तापमान माइनस दस डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है।
Himachal Pradesh Snowfall And Rain: हिमाचल प्रदेश में बर्फीली शीतलहर ने पिछले दो दिनों में पारा एक से दो डिग्री तक गिरा दिया है। हिमाचल में बर्फबारी और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के काजा में माइनस दस डिग्री सेल्सियस जबकि केलांग में तापमान माइनस सात डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कोहरा छाए रहने से भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, क्रिसमस पर शिमला और मनाली में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि आने वाले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के राज्य को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी के बाद राज्य के में शीतलहर का असर एकबार फिर से देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में सुधार होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि राज्य में तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जो पर्यटक शिमला जाने की योजना बना रहे हैं और उन्होंने एक्स-मास अवकाश पैकेज बुक किया है, उन्हें मनाली और रोहतांग सुरंग को प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि वे शुष्क मौसम की स्थिति के मद्देनजर स्नो पॉइंट तक जा सकते हैं।
नए साल पर शुष्क मौसम के बाद खराब मौसम की स्थिति में शिमला में बर्फबारी की संभावना कम है, लेकिन वर्तमान में बर्फीली शीतलहर के बावजूद न्यूनतम तापमान जयपुर और दिल्ली की तुलना में अधिक है। अगले सप्ताह के बाद मौसम मुख्यतः कोहरा रहने की उम्मीद है जिससे सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, तो कुकमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस, काजा में माइनस दस डिग्री, केलांग में माइनस सात डिग्री, किन्नौर के कल्पा में माइनस 3.4, नारकंडा में माइनस 0.7, कुफरी में एक, सोलन और मंडी में 1.7, शिमला और चंबा में तीन, ऊना और जुब्बरहटी में चार, कांगड़ा में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और धर्मशाला में पांच और नाहन (सिरमौर) सात डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।