ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल: कांगड़ा में बर्फबारी के बीच शनिवार से लापता थे 4 लड़के, पुलिस ने ढ़ूंढ़ा

हिमाचल: कांगड़ा में बर्फबारी के बीच शनिवार से लापता थे 4 लड़के, पुलिस ने ढ़ूंढ़ा

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के स्लेट गोडान इलाके के पास शनिवार रात से चार लड़के लापता थे। बर्फबारी के बीच लापता इन लड़कों का पुलिस टीम ने पता लगा लिया है। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने...

हिमाचल: कांगड़ा में बर्फबारी के बीच शनिवार से लापता थे 4 लड़के, पुलिस ने ढ़ूंढ़ा
एएनआई,शिमलाSun, 23 Jan 2022 07:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के स्लेट गोडान इलाके के पास शनिवार रात से चार लड़के लापता थे। बर्फबारी के बीच लापता इन लड़कों का पुलिस टीम ने पता लगा लिया है। कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा ने बताया कि उनमें से दो को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि सभी सुरक्षित हैं।

शर्मा के मुताबिक, बचाव दल लड़कों धर्मशाला के एक अस्पताल ले जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा से लापता हुए लोगों में से चार 16-18 साल के हैं। बचाव दल को तलाशी अभियान में चुनौतियों का सामना करना पड़ा क्योंकि क्षेत्र में लगातार बर्फबारी हो रही थी।

मैक्लोडगंज और शिमला में बर्फबारी जारी
रविवार को भी हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मैक्लोडगंज और शिमला में पर्यटक इसका भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। मैक्डोलगंज और शिमला में बर्फबारी के खूबसूरत नजारे दिख रहे हैं। इनके अलावा चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, शिमला और मंडी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार
मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों में भारी बर्फबारी की आशंका है। शिमला और मंडी के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। कुछ हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। बर्फबारी और बारिश की वजह से ठंड भी काफी बढ़ गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें