ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश: मणिमहेश झील की परिक्रमा करने गए 4 तीर्थयात्रियों के मिले शव, पुलिस जुटी जांच में

हिमाचल प्रदेश: मणिमहेश झील की परिक्रमा करने गए 4 तीर्थयात्रियों के मिले शव, पुलिस जुटी जांच में

हिमाचल प्रदेश में 4 तीर्थयात्रियों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ तीर्थयात्री चंबा स्थित मणिमहेश झील की परिक्रमा करने गए थे। बुधवार को राज्य आपदा प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश...

हिमाचल प्रदेश: मणिमहेश झील की परिक्रमा करने गए 4 तीर्थयात्रियों के मिले शव, पुलिस जुटी जांच में
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 15 Sep 2021 07:47 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में 4 तीर्थयात्रियों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि कुछ तीर्थयात्री चंबा स्थित मणिमहेश झील की परिक्रमा करने गए थे। बुधवार को राज्य आपदा प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से इन सभी तीर्थयात्रियों की लाश मिली है। राज्य आपदा प्रबंधन के निदेशक सुधेश कुमार मोक्ता ने कहा कि मृतकों की पहचान चंबा के एक मोहल्ले माई का बाग में रहने वाले अमन कुमार, गुजरात के हिमांगी और लुधियाना के रहने वाले विनोद के तौर पर हुई है। चौथे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 

भारमौल के एसडीएम ने जानकारी दी है कि चार और सात सदस्यों का 2 ग्रुप मणिमहेश झील के पास परिक्रमा के लिए गया हुआ था। इनमें से चार सदस्यों वाले ग्रुप के सभी लोग मृत मिले हैं। खोजी टीम ने इन सभी के शव कमल कुंड से बरामद किये हैं। उन्होंने कहा कि इन मौतों के पीछे की असली वजह क्या है अभी इसकी पड़ताल की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि दूसरा ग्रुप अभी धनचाओ में है और फिलहाल पूरी तरह महफूज है।  

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बुधवार को धर्मशाला और पालमपुर में बादल बरसे, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कई दिनों बाद प्रदेश में मौसम खुलने से लोगों को हल्की राहत मिली। अब 18 और 19 सितंबर को मध्य पर्वतीय जिलों और मैदानी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 

किन्नौर में पहाड़ से नेशनल हाइवे पर बड़ी चट्टानें टूटकर आ गिरी हैं। इसके बाद किन्नौर और स्पीति के लिए ट्रैफिक बंद किया गया। सड़कों पर मलबा आने की वजह से रास्ते बंद करने पड़े हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें