ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश का CM बनते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान, OPS पर किया ये ऐलान

हिमाचल प्रदेश का CM बनते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान, OPS पर किया ये ऐलान

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास योजनाओं के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू होगी।

हिमाचल प्रदेश का CM बनते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान, OPS पर किया ये ऐलान
Himanshu Kumar Lallशिमला, लाइव हिन्दुस्तानSun, 11 Dec 2022 06:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास योजनाओं के लिए कारगर नीति बनाकर कार्य किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू कर दिया जाएगा। कहा कि चुनावी वादों में कांग्रेस ने 10 गारंटियां दी थीं, जिसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बात करते हुए सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में सरकार पूरी तरह से पारदर्शी और ईमानदार सरकार रहेगी। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मूलभूत सुविधाओं पर फोकस करते हुए लोगों के जीवन को आसान बना जाएगा। ‘जो भी कांग्रेस ने वादे किए हैं उन्हें हरहाल में प्राथमिकता पूरा किया जाएगा’।
 

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भी सुक्खू की बातों पर मुहर लगाते हुए कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में वादों को पूरा करने के लिए कारगर नीति बनाकर काम होगा। कहा कि पुरानी पेंशन योजना हर हाल में हिमाचल प्रदेश में बहाल होगी। कहा कि हिमाचल की जनता ने विधानसभ चुनाव-2022 में भाजपा के कामों पर मुहर नहीं लगाई।  

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में ओपीएस बड़ा चुनावी मुद्दा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में ओल्ड पेंशन स्कीम-ओपीएस एक बड़ा चुनावी मुद्दा रहा। कांग्रेस ने चुनावी प्रचार के दौरान हिमाचल प्रदेश की जनता से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस को लागू कर दिया जाएगा। जिस पर आज सीएम पद की शपथ लेते ही सुक्खू ने ऐलान भी कर दिया है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें