हिमाचल में कांग्रेस दफ्तर के बाहर हंगामा, ऐलान से पहले ही सुक्खू का विरोध; प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने की मांग

लाइव हिंदुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश में सीएम पद के लिए अभी किसी के नाम का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन सुक्खू का नाम आने के बाद रानी प्रतिभा सिंह के समर्थक कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने लगे हैं।

pti12-09-2022-000220b-0 jpg

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के बाद एक और सियासी चुनौती नजर आ रही है। कांग्रेस ने अभी मुख्यमंत्री पद के लिए औपचारिक ऐलान भी नहीं किया है और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शुरू हो गया है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंग का नाम मुख्यमंत्री रेस से बाहर होने और सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम फाइनल होने के बाद राज परिवार का समर्थन करने वाले लोग शिमला में कांग्रेस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रतिभा सिंह को ही सीएम बनाना चाहिए और वे इससे समझौता करने को तैयार नहीं हैं। 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सफलता का श्रेय वीरभद्र सिंह और उनके द्वारा किए गए काम को दिया जा रहा है। ऐसे में प्रतिभा सिंह के समर्थकों का कहना है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू पैराशूट से लाकर मुख्यमंत्री बनाए जा रहा हैं जो कि उन्हें स्वीकार नहीं हैं। दफ्तर के बार, 'हमारा सीएम कैसा हो, रानी साहिबा जैसा हो' के नारे लगाए जा रहे हैं। 

कांग्रेस के सामने क्या होगी मुश्किल?

प्रतिभा सिंह भी विधायक दल की बैठक में शामिल होंगी। कार्यकर्ताओं को अब भी भरोसा है कि प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भी कहा था कि अगर उनकी मां को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वह अपनी सीट कुर्बान करने को तैयार हैं। हालांकि सूत्रों से खबर आ चुकी है कि कांग्रेस आला कमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तय कर दिया है। वहीं मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस दफ्तर के अंदर से समर्थकों को संदेश भिजवाया गया है और कहा गया है कि शांति बनाए रखें. इस हंगामे को टालने के लिए हो सकता है कि प्रतिभा सिंह खुद लोगों से अपील करें। पार्टी की तरफ से नियुक्त पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला पार्टी विधायकों से मिल चुके हैं। बता दें कि प्रतिभा सिंह और सुक्खू दोनों ही राजपूत समुदाय से आते हैं। वहीं मुकेश अग्निहोत्री ब्राह्मण हैं। राज्य की राजनीति में राजपूत और ब्राह्मणों का वर्चस्व रहा है। 


 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल में कांग्रेस दफ्तर के बाहर हंगामा, प्रतिभा सिंह के समर्थक जुटे