ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या रहा खास, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या रहा खास, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 157 मतदान केंद्रों का प्रबंधन केवल महिला कर्मचारियों ने किया। इसी तरह कई खास पहल निर्वाचन आयोग की ओर से की गई थीं जिनके बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या रहा खास, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया
Krishna Singhएएनआई,नई दिल्लीSat, 12 Nov 2022 03:41 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले गए। सूबे में 157 मतदान केंद्रों का प्रबंधन केवल महिला कर्मचारियों ने किया। मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner, CEC) राजीव कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य भर में 157 मतदान केंद्र ऐसे रहे जिनका प्रबंधन केवल महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। हमीरपुर जिले में क्रेच सुविधा भी उपलब्ध कराई गई ताकि छोटे बच्चों के साथ आने वाले मतदाताओं को मतदान करने में कोई परेशानी ना हो।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 56,000 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनकी सहूलियत के लिए आयोग ने कई व्यवस्थाएं की। सूबे में 37 मतदान केंद्रों का प्रबंधन केवल दिव्यांग (Persons with Disabilities, PwD) कर्मचारियों द्वारा किया गया। उन्होंने सूबे के बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा- मैं राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1.2 लाख मतदाताओं को सलाम करता हूं। बुजुर्ग मतदाताओं से प्रेरणा लेकर युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हम दिवंगत श्याम सरन नेगी को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक बार मतदान किया। 

हिमाचल प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 37.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सूबे में नई सरकार चुनने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर कतार में लगे रहे। सूबे में 55,92,828 मतदाता हैं जो शनिवार शाम 5 बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं। मतदान खत्म होने के साथ ही 412 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इस बार महिला उम्मीदवारों का प्रतिनिधित्व 24 है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के लिए कुल 7,881 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 1,625 मतदान केंद्र हैं जबकि लाहौल-स्पीति जिले में सबसे कम 92 हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 7,235 मतदान केंद्र और शहरी क्षेत्रों में 646 केंद्र हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें