Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Heavy snowfall in Himachal tourists gathered to celebrate Christmas roads jammed IMD issued alert

हिमाचल में जोरदार बर्फबारी, क्रिसमस मनाने उमड़े पर्यटक, सड़कें जाम; IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और सिरमौर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

Swati Kumari लाइव हिन्दुस्तान, शिमलाSat, 23 Dec 2023 10:45 PM
share Share
Follow Us on
हिमाचल में जोरदार बर्फबारी, क्रिसमस मनाने उमड़े पर्यटक, सड़कें जाम; IMD ने जारी किया अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई, वहीं मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से राज्य में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। रोहतांग में अटल सुरंग के पास, इसके आसपास के इलाकों और लाहौल-स्पीति के केलांग में भी बर्फबारी हुई। लाहौल-स्पीति का समदो राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और सिरमौर का धौलाकुआं 23.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन के दौरान सबसे गर्म रहा। शिमला मौसम कार्यालय के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया, ''शुक्रवार रात से राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया। ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी और बारिश की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन 24 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा।'' उन्होंने कहा कि शिमला में क्रिसमस पर बर्फबारी की संभावना कम ही है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और सिरमौर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें