ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश: शून्य से 17 डिग्री नीचे पहुंचा केलांग शहर का तापमान

हिमाचल प्रदेश: शून्य से 17 डिग्री नीचे पहुंचा केलांग शहर का तापमान

हिमाचल प्रदेश में बफीर्ली हवाओं का दौर जारी है और राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान हिमांक बिंदू से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। केलांग शहर, राज्य में...

हिमाचल प्रदेश: शून्य से 17 डिग्री नीचे पहुंचा केलांग शहर का तापमान
एजेंसी,शिमला,Sun, 27 Jan 2019 05:59 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में बफीर्ली हवाओं का दौर जारी है और राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान हिमांक बिंदू से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। केलांग शहर, राज्य में सर्वाधित ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में एक दिल धूप निकलने के बाद फिर से बदली छा गई। बीते 24 घंटों में राज्य में बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। शिमला का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जहां आखिरी बर्फबारी शुक्रवार को देखी गई। यहां कुछ इलाकों जैसे माल रोड, रिज, यूएस क्लब और जाखू की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ।

शिमला के पास के इलाके जैसे कुफरी और नारकंडा और मनाली और डलहौजी भी बर्फ की मोटी चादर से ढके हुए हैं। किन्नौर जिले के कल्पा का न्यूनतम तापमान -5.2, मनाली का -5, कुफरी का -4.2, डलहौजी का -1.5, पालमपुर का 0.5 और धर्मशाला का 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी से इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण और बर्फबारी व बारिश की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें