ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेशअमित शाह बोले- हिमाचल प्रदेश की सत्ता में भाजपा लौटी तो समान नागरिक संहिता लागू करने से कोई नहीं रोक सकता

अमित शाह बोले- हिमाचल प्रदेश की सत्ता में भाजपा लौटी तो समान नागरिक संहिता लागू करने से कोई नहीं रोक सकता

अमित शाह ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में कई जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने जसवां परागपुर में कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।

अमित शाह बोले- हिमाचल प्रदेश की सत्ता में भाजपा लौटी तो समान नागरिक संहिता लागू करने से कोई नहीं रोक सकता
Krishna Singhएजेंसियां,शिमलाSun, 06 Nov 2022 05:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जसवां परागपुर विधासभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। उन्होंने सत्ता में वापस आने पर सरकारी कर्मचारियों की वेतन प्रणाली में आ रही गड़बड़ियों को भी हल करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की मनमोहन सिंह सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से ज्यादा नीचे गिराने का काम किया। जब मोदी जी आए तो उन्होंने मात्र 8 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से सुधारकर 5वें नंबर पर लाने का काम किया।  

अमित शाह ने कहा कि यदि आप जयराम ठाकुर की सरकार को दोबारा चुनते हैं, तो मैं आपसे वादा करता हूं कि हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। कोई भी इसे रोक नहीं सकता है। मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने समान नागरिक संहिता को लागू करने के साथ अपने चुनावी घोषणापत्र में सरकारी नौकरियों, नए शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के लिए 33 फीसद आरक्षण देने का भी वादा किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने ऊना में भी एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू की भूल को कांग्रेस पार्टी 70 साल तक बच्चे की तरह गोदी में सहलाती रही। आप लोगों ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया जिनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने धारा 370 और 35ए को उखाड़ कर फेंक दिया। भाजपा ने हिमाचल में विकास के लिए ढेर सारे काम किए हैं। इनमें पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, लघु सचिवालय भवन, संतोषगढ़ में अस्पताल, स्टेडियम, पीजी कॉलेज, ऊना में साइंस के छात्रों के लिए नया भवन और सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाई गई है।

अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान हमारे युवाओं की नस्ल को खोखला करने का काम करता है। हम नशामुक्त हिमाचल और पंजाब बना कर रहेंगे। कांग्रेस के पास हिमाचल में एक ही मुद्दा है। एकबार भाजपा आती है तो दूसरी बार कांग्रेस... अरे कांग्रेस वालों, अब रिवाज बदल गया है। अब एक बार भाजपा आती है, तो बार-बार भाजपा आती है। 5 साल में हिमाचल के घर-घर में गैस सिलेंडर पहुंचाने का काम नरेन्द्र मोदी और जयराम जी ने किया। हर घर में नल से जल पहुंचाने का काम भाजपा ने किया। आयुष्मान भारत योजना और हिमकेयर के माध्यम से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज भाजपा ने दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें