हिमाचल में लोकसभा चुनाव से पहले 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला, अनुपम कश्यप होंगे शिमला के नए डीसी
हमीरपुर के डीसी हेमराज बैरबा को कांगड़ा का डीसी बनाया गया है। इसी तरह चंबा के डीसी अपूर्व देबगन अब मंडी के डीसी होंगे। किन्नौर के डीसी तोरूल एस रवीश को कुल्लू का डीसी तैनात किया गया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आठ जिलों के डीसी भी बदल दिए गए हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह तबादले किए जा रहे हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से बुधवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी हुए हैं।
हमीरपुर के डीसी हेमराज बैरबा को कांगड़ा का डीसी बनाया गया है। इसी तरह चंबा के डीसी अपूर्व देबगन अब मंडी के डीसी होंगे। किन्नौर के डीसी तोरूल एस रवीश को कुल्लू का डीसी तैनात किया गया है। परिवहन के निदेशक अनुपम कश्यप शिमला के डीसी बनाए गए हैं।
आईटी के निदेशक मुकेश रिपसवाल चंबा के नए डीसी होंगे। निदेशक कार्मिक व वित्त अमित कुमार शमा को किन्नौर का डीसी बनाया गया है। विशेष सचिव वित्त अमरजीत सिंह को हमीरपुर का डीसी बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक जतिन लाल को ऊना का डीसी तैनात किया गया है।
ऊना के डीसी रहे राघव शर्मा को ग्रामीण विकास व पंचायती राज का निदेशक व विशेष सचिव बनाया है। शिमला के डीसी रहे आदित्य नेगी को कांगड़ा मंडल में सैटलमेंट अधिकारी के पद पर भेजा गया है। कांगड़ा के डीसी रहे निपुण जिंदल को आयूष का निदेशक बनाया गया है।
कुल्लू के डीसी रहे आशुतोष गर्ग को विशेष सचिव वित्त बनाया गया है। वह राज्य आडिट विभाग के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे। मंडी के डीसी रहे अरिंदम चौधरी को एमपीपी, पॉवर व एनसीईएस का विशेष सचिव बनाया है। श्रमिक आयुक्त व निदेशक रोजगार मानसी सहाय को निदेशक टूरिज्म व सिविल एविएशन बनाया गया है। उनके पास श्रम आयुक्त व निदेशक रोजगार का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।
विनय सिंह को निदेशक बागवानी, अनुराग चंद्र शर्मा को एचपीएसईबी लिमिटेड में निदेशक कार्मिक व वित्त, सोनाक्षी सिंह तोमर को बीबीएनडीए बद्दी का सीईओ, घंधर्वा राठौर को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम शिमला का प्रबंध निदेशक, जफर इकबाल को धर्मशाला नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।
रिपोर्ट- यूके शर्मा
लेखक के बारे में
Devesh Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


