ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेश सिरमौरशक्ति मिशन : मऊ की अर्चना ने 50 लोगों को दिलाई छत तो 12 परिवार टूटने से बचाया

शक्ति मिशन : मऊ की अर्चना ने 50 लोगों को दिलाई छत तो 12 परिवार टूटने से बचाया

मऊ। निज संवाददाता बचपन से ही लोगों की मदद करने में आगे

शक्ति मिशन : मऊ की अर्चना ने 50 लोगों को दिलाई छत तो 12 परिवार टूटने से बचाया
हिन्दुस्तान टीम,सिरमौरTue, 24 Nov 2020 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मऊ। निज संवाददाता

बचपन से ही लोगों की मदद करने में आगे रहने वाली अर्चना उपाध्याय ने समाज सेवा को ही अपना लक्ष्य बना लिया है। असहायों की मदद करने में आगे रहने वाले अर्चना खासकर महिलाओं की समस्याओं को लेकर ज्यादा गंभीर हैं। अब तक उन्होंने एक दर्जन से ज्यादा परिवारों को टूटने से बचाया। वहीं 50 से ज्यादा लोगों को रहने के लिए छत दिलाई। सहादतपुरा की रहने वाली अर्चना वर्ष 2009 में समाजसेवा से जुड़ गईं। छोटे-छोटे विवादों व झगड़ों को लेकर टूटने वाले घरों को बचाने के लिए वह पति और पत्नी के बीच की कड़ी बनी। दोनों की काउंसिलिंग करने और विवादों को सुलझाने के बाद उन्होंने 12 से ज्यादा पति-पत्नी को साथ रहने के लिए राजी कर लिया। अब यह परिवार खुशी से जीवन यापन कर रहे हैं। यहीं नहीं अर्चना ने 500 से ऊपर पात्र महिलाओं को विधवा व वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 50 गरीब महिलाओं को रहने के लिए छत भी मुहैया कराया। इसके अलावा वह गरीब लड़कियों की शादी में संपन्न लोगों से मदद दिलाती हैं। सामाजिक कार्यों को लेकर नगर पालिका, पुलिस प्रशासन समेत विभिन्न संगठनों ने इनको सम्मानित किया है।

ऐसी और प्रेरणा देने वाली शक्तियों के बारे में आप पढ़ना चाहते हैं

तो हमारा फेसबुक पेज www.facebook.com/hindustanMissionShaktiUP/ और लाइव हिन्दुस्तान का पेज देखें

www.livehindustan.com/page/hindustanmissionshakti/

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें