ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News हिमाचल प्रदेश सिरमौरनाबालिग किशोरी गायब, परिजनों ने दी तहरीर

नाबालिग किशोरी गायब, परिजनों ने दी तहरीर

कस्बा के मोहल्ला वाजीदपुरा में रविवार की दोपहर घर से बाजार जा रही किशोरी गायब हो गयी। परिजनों ने कोपागंज बाजार तथा आसपास काफी खोजबीन किया। किशोरी के...

नाबालिग किशोरी गायब, परिजनों ने दी तहरीर
हिन्दुस्तान टीम,सिरमौरWed, 25 Nov 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

कोपागंज। हिन्दुस्तान संवाद

कस्बा के मोहल्ला वाजीदपुरा में रविवार की दोपहर घर से बाजार जा रही किशोरी गायब हो गयी। परिजनों ने कोपागंज बाजार तथा आसपास काफी खोजबीन किया। किशोरी के न मिलने पर पिता ने सोमवार की रात्रि पुलिस को अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दिया है। पुलिस अपहरण का मुकदमा लिख मामले की छानबीन में लग गई है।

कस्बा के मोहल्ला वाजीदपुरा निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय किशोरी रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे घर से बाजार निकली थी और अचानक गायब हो गई। किशोरी के घर वाले शाम होने पर उसकी काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिवार वाले अपने सगे संबंधियों एवं रिश्तेदारों के यहां भी फोनकर खोजबीन किया। जब कहीं पता नहीं चला तो थक हार किशोरी के पिता ने थाने पहुंच उसके अपहरण की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ लीखित तहरीर पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा लिख मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें