हिमाचल में झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, तीन दिनों का ‘येलो’ अलर्ट जारी; 30 जून से अब तक 247 लोगों की मौत

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share

हिमाचल में मानसून फिर परेशानी बढ़ाने जा रहा है। 31 अगस्त से तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है हालांकि 28, 29 और 30 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा।

Himachal Pradesh weather
शिमला में घोड़ों को बारिश से बचाने के लिए पॉलीथीन से कवर किया गया।

हिमाचल प्रदेश में मानसून अगले कुछ दिनों में फिर रफ्तार पकड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 28 से 30 अगस्त तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। इन तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

पिछले दो दिनों में मानसून कमजोर रहने के कारण प्रदेश में व्यापक बारिश नहीं हुई है। हालांकि कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुरुवार को राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। बीते 24 घंटे के दौरान सिरमौर के नाहन में सबसे अधिक 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंडी के गोहर में 30 मिलीमीटर, कांगड़ा के धर्मशाला में 30 मिलीमीटर और सोलन के नालागढ़ में भी 30 मिलीमीटर बारिश हुई।

सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 9 फीसदी कम बारिश हुई है। राज्य के चार जिलों शिमला, सिरमौर, कुल्लू और बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के बाकी आठ जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है।

जनजीवन भी प्रभावित

बारिश के कारण प्रदेश में जनजीवन पर असर बना हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार गुरुवार शाम तक भूस्खलन के कारण प्रदेश में 70 सड़कें बंद थीं। इसके अलावा 60 बिजली ट्रांसफार्मर और एक पेयजल योजना भी प्रभावित रही। मंडी जिले में सबसे अधिक 29 सड़कें और कुल्लू में 16 सड़कें बंद थीं। बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या में मनाली में 30 और सुंदरनगर में 22 ट्रांसफार्मर खराब रहे।

30 जून से अब 247 लोगों की मौत

इस मानसून सीजन में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं ने प्रदेश में भारी नुकसान किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 30 जून से अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 247 लोगों की मौत हुई है, जबकि 396 लोग घायल हुए हैं। इस अवधि में 96 घर, 17 दुकानें और 377 पशुशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हुई हैं। 429 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

सरकार के आकलन के अनुसार मानसून के दौरान प्रदेश में अब तक करीब 1,183 करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़शिमलाहिमाचल में झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, तीन दिनों का ‘येलो’ अलर्ट जारी