Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़returning from a New Year party three people including two girls died after their car collided with truck
जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की मौत, 2 लड़कियां भी मरीं; पहले फुटपाथ फिर ट्रक से टकराई कार

जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवक की मौत, 2 लड़कियां भी मरीं; पहले फुटपाथ फिर ट्रक से टकराई कार

संक्षेप:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। नए साल की पार्टी मनाकर लौट रहे लोगों की कार पहले फुटपाथ और उसके बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 लड़कियों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक लड़की घायल भी हुई है। 

Jan 01, 2026 01:26 pm ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, कुल्लू
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। नए साल की पार्टी मनाकर लौट रहे लोगों की कार पहले फुटपाथ और उसके बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 लड़कियों सहित 3 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक लड़की घायल भी हुई है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग जन्मदिन और नव वर्ष की पार्टी मनाकर कसोल से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार फुटपाथ से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 लड़कियों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए मंडी स्थित नेरचौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी कुल्लू के निवासी थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक युवक की पहचान कुल्लू निवासी सतपाल के रूप में हुई है, जबकि लड़कियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि सतपाल का जन्मदिन 31 दिसंबर को था। वह अपना जन्मदिन और नए साल की पार्टी मनाने के लिए अपनी तीन महिला दोस्तों के साथ कसोल गया था।

सतपाल टैटू आर्टिस्ट थे और कुल्लू के अखारा बाजार में उनकी दुकान है। सुबह लगभग तीन बजे के आसपास कसोल से लौटते समय कार पहले भूतनाथ के पास बने फुटपाथ से टकराई और बाद में सड़क किनारे खड़े एक स्टेशनरी ट्रक से जा टकराई।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सभी को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। तीनों शवों का पोस्टमार्टम गुरुवार को कुल्लू अस्पताल में किया जाएगा। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।