हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, 2 दिन होगी बहुत भारी बारिश; IMD का रेड अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी ने 2 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में भारी बारिश का रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश में 20-21 जुलाई के लिए जारी भारी से अत्यधिक भारी बारिश के रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के बीच कांगड़ा और सिरमौर जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को दो दिन बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। कांगड़ा के जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा है कि मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल, महाविद्यालय, तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, केंद्रीय विश्वविद्यालय, संस्कृत विश्वविद्यालय बल्याहर, राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट), आंगनवाड़ी केंद्र और शिशु पालन केंद्र 20 और 21 जुलाई को बंद रहेंगे। इस अवधि में होने वाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी।

शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी अवकाश रहेगा, हालांकि आवश्यकता होने पर संस्थान प्रमुख जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए कर्मचारियों की सेवाएं ले सकेंगे। इसी तरह सिरमौर की जिला दंडाधिकारी प्रियंका वर्मा ने भी आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 20 और 21 जुलाई को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। मंडी और चंबा में स्कूलों औक कॉलेजों बंद करने का आदेश जारी किया गया है। सिरमौर में भी निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को उपस्थिति से छूट दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। कांगड़ा प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना देने को कहा है।

20 और 21 जुलाई को कई जिलों में रेड अलर्ट, आज भी प्रदेश में हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। 20 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिले में भी रेड अलर्ट रहेगा। विभाग ने 22 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट और 23 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 24 और 25 जुलाई को मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिन कई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश, भूस्खलन, अचानक बाढ़ और नदी-नालों में तेज बहाव का खतरा बना रहेगा। रविवार को भी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे और कई स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हुई।

बीती रात सबसे अधिक 82.2 मिलीमीटर बारिश धर्मशाला में दर्ज की गई। कांगड़ा में 57.9 मिलीमीटर, धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 50.0 मिलीमीटर, पांवटा साहिब में 33.0 मिलीमीटर, पालमपुर में 27.1 मिलीमीटर, भटियात में 22.2 मिलीमीटर और जोत में 20.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हमीरपुर में 13.5 मिलीमीटर, सुंदरनगर और मशोबरा में 9-9 मिलीमीटर, भरमौर में 8.0 मिलीमीटर, मंडी में 6.4 मिलीमीटर, देहरा गोपीपुर में 6.3 मिलीमीटर और शिमला में 3.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। मनाली, धौलाकुआं, कुफरी, नारकंडा और जुब्बड़हट्टी में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।

किन्नौर में फ्लैश फ्लड, चंबा में भूस्खलन से सड़कें बंद

लगातार बारिश का असर कई जिलों में दिखाई देने लगा है। किन्नौर जिले के सांगला क्षेत्र में शनिवार देर शाम रक्छम के मस्तरंग में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) शिविर के पास एक नाले में अचानक फ्लैश फ्लड आ गया। तेज बहाव से सांगला-छितकुल सड़क प्रभावित हुई और आईटीबीपी शिविर की एक गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रशासन के अनुसार इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि रक्छम-छितकुल मार्ग पर यातायात रोकना पड़ा और सड़क बहाल करने का काम जारी है। दूसरी ओर चंबा जिले में लगातार बारिश के कारण पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग बत्ती हट्टी (कुमनाला) और दुर्गेठी के पास भूस्खलन के बाद बंद हो गया। चंबा-शिमला वाया सिहुंता मार्ग भी पनियाला नाला के पास पहाड़ी दरकने से अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

रिपोर्ट :यूके शर्मा

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल के मौसम पर बड़ा अपडेट, 2 दिन होगी बहुत भारी बारिश; IMD का रेड अलर्ट