
नहीं तो तुम्हारा परिवार मर जाएगा; पंचायत प्रधान ने तंत्र-मंत्र की आड़ में स्कूली छात्रा से 2 बार रेप किया
हिमाचल प्रदेश में 13 साल की स्कूली छात्रा के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान ने तंत्र-मंत्र की आड़ में छात्रा को 2 बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश में 13 साल की स्कूली छात्र के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रधान ने तंत्र-मंत्र की आड़ में छात्रा को 2 बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ये स्तब्ध करने वाली घटना शिमला जिला के झाकड़ी थाना क्षेत्र में सामने आई है।
शिकायतकर्ता छात्रा के अनुसार आरोपी किशोरी लाल ने उसे तांत्रिक विद्या और परिवार की मौत का डर दिखाकर 15 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को अपने घर बुलाकर रेप किया। आरोपी ने इससे पहले 21 सितंबर को भी उसे तंत्र मंत्र का खौफ दिखाकर धमकाया था। पीड़िता की शिकायत पर थाना झाकड़ी में बीएनएस की धारा 65 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले के अनुसार छात्रा 21 सितंबर को स्कूल जा रही थी। उसने गले में एक माला पहन रखी थी। उस समय रास्ते में आरोपी किशोरी लाल मिला और उसने पूछा कि उसे गले की माला किसने दी है। पीड़िता ने जवाब दिया कि उसकी सहेली ने दिया है। इस पर आरोपी ने उसके गले में पड़ी माला को छुआ। आरोपी ने उसकी सहेली से कहा कि जब उसने माला को छुआ तो उसे झटका लगा। सहेली ने पूछा कि ऐसा कैसे हो सकता है। तब आरोपी ने कहा कि उसे तंत्र-मंत्र का ज्ञान है। यह माला मंत्रों से सिद्ध की जानी चाहिए नहीं तो उसके परिवार की मौत हो जाएगी।
पीड़िता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक 15 अक्टूबर को जब वह स्कूल जा रही थी तो आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और पानी पिलाया। इसके बाद उसने उससे अनुचित हरकत करने की बात कही। जब वो जाने लगी तो आरोपी ने दरवाजे के पास उसका हाथ पकड़ लिया और उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।
पंचायत प्रधान उसे तांत्रिक ज्ञान का डर दिखाकर धमका रहा था। उसने पीड़िता से कहा कि वह उससे प्यार करे, उसे बुलाए और उसे अपना सब कुछ माने। शिकायत के अनुसार 17 अक्टूबर को भी आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया। वह डर के कारण उसके घर चली गई। आरोपी ने फिर से उसके साथ गलत हरकतें कीं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर लेने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेखक के बारे में
Subodh Kumar Mishraलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




