हिमाचल में दिल्ली के पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी; हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल

लाइव हिन्दुस्तान, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश
Follow us on Google News
share

एसपी मदन लाल के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

accident कुल्लू में पर्यटकों की ट्रैवलर खाई में गिरी, चार की मौत, 16 घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिल में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चार पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बंजार उपमंडल के सोझा-घीयागी क्षेत्र में हुआ। ट्रैवलर में कुल 20 पर्यटक सवार थे, जो दिल्ली से हिमाचल घूमने आए थे। देर शाम जब वाहन सोझा-घीयागी मार्ग पर पहुंचा तो अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा काफी गंभीर था, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रशासन ने तुरंत शुरू किया राहत व बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

खाई में गिरने से घायल हुए लोगों को रेस्क्यू करते हुए स्थानीय लोग व अन्य पर्यटक।

वाहन में सवार थे दिल्ली के पर्यटक, घायलों की हालत ठीक

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैवलर में सवार सभी पर्यटक दिल्ली के रहने वाले थे और क्षेत्र में घूमने आए थे। उन्होंने कहा कि सोझा-घीयागी के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए 16 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी

एसपी मदन लाल के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक पर्यटक दिल्ली के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घायलों का बचाव करते हुए लोग।

विधायक ने प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। साथ ही प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी ने हादसे पर दुख जताया है और प्रभावितों की हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील भी की है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।