मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं थी कंगना, कुल्लू में प्यार से समझाया, कहा- ये पुलिस का फेलियर है

लाइव हिन्दुस्तान, मंडी
Follow us on Google News
share

मंडी में जहां बैठक दौरान कंगना रनौत अधिकारियों पर खूब भड़की तो वहीं कुल्लू में उनका एक अलह ही अंदाज दिखाई दिया। वे पुलिस अधिकारी को शांति से समझाती दिखाई देती हैं। 

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं थी कंगना, कुल्लू में प्यार से समझाया, कहा- ये पुलिस का फेलियर है
मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं थी कंगना, कुल्लू में प्यार से समझाया

हिमाचल प्रदेश की मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने पिछले दिनों सांसद निधि के फंड के धीमें इस्तेमाल पर अधिकारियों को खूब फटकार लगाई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वे काम ना करने को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाती हैं और कहती है कि उनसे काम करवाने के लिए मंत्रालय से लेटर भिजवाने पड़ते हैं। हालांकि अब उनका एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो भी अधिकारियों के साथ किसी बैठक का है लेकिन रवैया बिल्कुल अलग है। इसमें भी वह उनके कामकाज को लेकर बात करती नजर आ रही है लेकिन नाराजगी के बजाय वह उन्हें शांत तरीके से और प्यार से समझाती दिख रही हैं। ये बैठक कुल्लू की बताई जा रही है।

इस बैठक में उन्होंने युवाओं और ड्रग्स की लत को लेकर बात की और बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी को प्यार से समझाया। उन्होंने कहा, पूरा युवा वर्ग खोखला होता जा रहा है। खुले खोखे हैं जिनमें ड्रग्स बिक रहा है। ये तो पुलिस प्रशासन की हार है। ये लॉ एंड ऑर्डर का डिपार्टमेंट हैं लेकिन मुझे लगता है कि कम से कम आप सीएम के साथ बैठकर ऐसे कड़े कानून लेकर आइए, जैसे आप अपराधियों की प्रोपर्टी जब्त कर लीजिए। इससे समाज में एक संदेश जाएगा। अभी सिर्फ दो तीन बच्चों को उठाकर लेकर जाया जा रहा है। किसी को कुछ पड़ी नहीं है। इससे हर किसी का दायित्व हो जाएगा। पैरेंट्स खुद शिकायत करने लग जाएंगे। बाद में भले ही आप प्रोपर्टी छोड़ दें उन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर लगवा कर लेकिन आपको एक सिस्टम बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ये पुलिस प्रशासन का बहुत बड़ा फेलियर है और आपको इसकी जवाबदेही लेनी पड़ेगी।

मंडी में खूब भड़कीं कंगना

इससे पहले मंडी में अधिकारियों के साथ बैठक में कंगना रनौत बहुत नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा, केवल योजनाएं तैयार करने या सुझाव देने से विकास हासिल नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें लागू करना भी जरूरी है। मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडी लोकसभा की सांसद ने धनराशि का उपयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) के तहत विकास कार्यों को पूरा करने में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। कंगना ने यह भी कहा कि अधिकारियों की धीमी प्रगति और लापरवाह रवैये के कारण उन्हें राष्ट्रीय मीडिया में आलोचना और उपहास का सामना करना पड़ता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं थी कंगना, कुल्लू में अलग अंदाज, प्यार से समझाया