हिमाचल में अगले चार दिन कैसा रहेगा मॉनसून? इन दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट; 69 सड़कें अब भी बंद

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश मेंअगले चार दिन मॉनसून के सुस्त रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 18 और 19 जुलाई  के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Himachal pradesh weather

लगातार कई दिनों तक सक्रिय रहने के बाद हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मॉनसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ती नजर आई। राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहा, कहीं बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राजधानी शिमला में धूप खिलने से उमस महसूस की गई, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर भी बढ़ गया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, लेकिन किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक मॉनसून अपेक्षाकृत धीमा रहेगा। हालांकि 18 और 19 जुलाई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना के चलते 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों और यात्रियों से मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने और नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी है।

बारिश घटी तो चढ़ा पारा, ऊना सबसे गर्म

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक रहा। ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंडी और भुंतर में 34-34 डिग्री, सुंदरनगर में 33.6, बिलासपुर में 33, कांगड़ा में 32.8, हमीरपुर में 31.7, बरठीं में 31.6, सोलन में 30.5, नाहन में 30, शिमला में 27 और मनाली में 26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। शिमला में दिन के तापमान में 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। बीते 24 घंटों में बिलासपुर के आरएल बीबीएमबी-1400 में सबसे अधिक 71 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कसौली में 62, ओलिंडा में 60, धर्मपुर में 54.6, आरएल बीबीएमबी-1700 में 52, घमरूर में 51.6, नंगल डैम में 48.2, ब्रह्माणी में 42.4 और ऊना में 35.4 मिमी बारिश हुई। शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कांगड़ा, जोत और मुरारी देवी में गरज के साथ बिजली चमकी। बिलासपुर के केवीके क्षेत्र में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की सबसे तेज हवा चली, जबकि नेरी में 46, शिमला, कुफरी और हमीरपुर में 41-41, सुंदरनगर केवीके में 39 तथा ताबो में 37 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

भूस्खलन का असर बरकरार, कुल्लू में सबसे ज्यादा 38 सड़कें बंद

बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद सड़कें खोलने और जरूरी सेवाएं बहाल करने का काम तेज किया गया है, लेकिन कई इलाकों में लोगों को अब भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार सोमवार को प्रदेश में 69 सड़कें बंद रहीं। इनमें सबसे अधिक 38 सड़कें कुल्लू में, 13 मंडी में, 6 सिरमौर में, 5 शिमला में, 4 कांगड़ा में, 2 ऊना में और 1 सड़क लाहौल-स्पीति में बंद है। प्रदेश में 13 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप हैं। इनमें कुल्लू के बंजार में 8, शिमला के चौपाल में 3 और मंडी के जोगिंद्रनगर में 1 ट्रांसफार्मर प्रभावित है। इसके अलावा 80 पेयजल योजनाएं बंद हैं। इनमें सिरमौर में 69, हमीरपुर में 8 और शिमला में 3 योजनाएं प्रभावित हैं। संबंधित विभागों की टीमें सड़कें खोलने, बिजली आपूर्ति बहाल करने और पेयजल योजनाओं को दोबारा चालू करने में जुटी हुई हैं।

एक सप्ताह में 25 भूस्खलन, विशेष सतर्कता की सलाह

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार 6 से 12 जुलाई के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन की 25 घटनाएं दर्ज की गईं। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल 17 जुलाई तक किसी बड़े मौसमीय खतरे की आशंका नहीं है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है। 18 और 19 जुलाई को भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों और पर्यटकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने, पहाड़ी मार्गों पर यात्रा से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की है। संबंधित विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल में अगले चार दिन कैसा रहेगा मॉनसून? इन दो दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट