Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़himachal weather snowfall alert coldwave temperature dips imd mausam news
बर्फ करेगी दिसंबर का स्वागत, शीतलहर शुरू, हिमाचल में अपने शबाब पर है ठंड

बर्फ करेगी दिसंबर का स्वागत, शीतलहर शुरू, हिमाचल में अपने शबाब पर है ठंड

संक्षेप:

आश्चर्यजनक रूप से राज्य के निचले और मैदानी जिले हमीरपुर, मंडी, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा इत्यादि हिल स्टेशन शिमला और कुफ़री से अधिक ठंड झेल रहे हैं। मंडी और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ है।

Nov 30, 2025 12:03 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और नवंबर के आखिर में ही शीतलहर की स्थिति बन गई है। ठंड का प्रकोप अभी और बढ़ेगा, क्योंकि मौसम विभाग ने 4 व 5 दिसम्बर को राज्य के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। बादलों के न बरसने से अभी पूरे प्रदेश में लोग सुखी ठंड का प्रकोप झेल रहा है। राज्य के जनजातीय जिलों लाहौल स्पीति, किन्नौर और ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लगातार माइनस में बना हुआ है, जिससे यहां प्राकृतिक जल स्त्रोत जम गए हैं। लाहौल स्पीति के ताबो और कुकुमसेरी में पारा शून्य से चार डिग्री नीचे पहुंच गया है, जबकि समधो में तापमान -3.1 डिग्री दर्ज किया गया। मनाली में पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरी ओर आश्चर्यजनक रूप से राज्य के निचले और मैदानी जिले हमीरपुर, मंडी, ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा इत्यादि हिल स्टेशन शिमला और कुफ़री से अधिक ठंड झेल रहे हैं। मंडी और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ है। मंडी का तापमान 4.5 डिग्री और हमीरपुर में 4.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि राजधानी शिमला में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की उछाल दर्ज की गई और पारा 8. 5 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं, कुफ़री में पारा 8.8 डिग्री रहा।

तापमान के इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में सर्दी का असर अधिक है और लोग शिमला व कुफ़री से भी ज्यादा ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। शिमला से सटे सोलन और मंडी जिला के सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, पालमपुर में 5, कांगड़ा में 5.2, ऊना में 6.5, बिलासपुर में 6.8 व बरठीं में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूखी ठंड के कारण लोग ज्यादा परेशान हैं क्योंकि नवंबर माह में बारिश लगभग न के बराबर हुई है, जिससे धरातल में नमी समाप्त हो रही है और सर्द हवाओं का प्रभाव और तीव्र हो गया है। सुंदरनगर, मंडी, बिलासपुर और कांगड़ा सहित कई क्षेत्रों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा और बिलासपुर में दृश्यता मात्र 150 मीटर तक सिमट गई, जबकि मंडी में शैलो फॉग के कारण दृश्यता 800 मीटर तक दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों 1 और 2 दिसंबर के लिए मैदानी जिलों और राज्य के निचले हिस्सों में सुबह व देर शाम घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और यात्रियों व आम जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बीते 24 घंटों में राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे यह साफ है कि सर्दी का वास्तविक दौर तेजी से गहराता जा रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं और इस दौरान तापमान में और गिरावट संभव है। इसके बाद 4 और 5 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर मौसम में बदलाव आएगा तथा इस अवधि के दौरान ऊपरी पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी तथा कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। 6 दिसंबर को मौसम के पुनः साफ होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।