
सेवन थर्सडे सिक्स हरेन्द्र... हिमाचल के स्कूल प्रिंसिपल की गजब अंग्रेजी तो देखिए, चेक वायरल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने चेक पर अंग्रेजी में अमाउंट लिखते हुए 'सेवन थर्सडे सिक्स हरेंद्र सिक्स्टी रुपीज ओनली' लिख दिया, जिसके कारण बैंक ने चेक को अनरीडेबल बताकर रिजेक्ट कर दिया।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने चेक भरते हुए ऐसी अंग्रेजी लिखी कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रुपये 7,616 का चेक, जो स्कूल की सामान्य खरीदारी के लिए था, बैंक में पहुंचा तो रिजेक्ट। वजह थी अमाउंट के शब्दों में 'क्रिएटिव फ्रीडम' का ऐसा इस्तेमाल कि 'थर्सडे' और 'हरेन्द्र' तक घुस आए।

चेक पर क्या लिखा?
सिरमौर के रोनहाट स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल ने चेक पर डिजिट्स तो सही लिखे। लेकिन शब्दों में जो लिखा, वो देखकर हर कोई उनका मजाक बना रहा है। सही होना चाहिए था- 'Seven thousand six hundred sixteen rupees only।' लेकिन प्रिंसिपल साहब ने इसे बदल दिया—'Seven Thursday Six Harendra Sixty Rupees Only।'
बैंक ने इसे 'अनरीडेबल' मानकर बाउंस कर दिया और स्कूल को नया चेक जारी करना पड़ा। यह घटना हाल ही में सामने आई, जब चेक की कॉपी सोशल मीडिया पर लीक हो गई। स्कूल प्रशासन ने इसे 'टाइपो एरर' बताया, लेकिन सवाल ये उठा कि एक एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन के हेड से ऐसी चूक कैसे?
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चेक
चेक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ यूजर्स ने इसे 'इंग्लिश डे' का मजेदार उदाहरण बना दिया। एक यूजर ने लिखा, 'शिक्षकों की यही हालत है, इसीलिए कोई अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं भेजना चाहता। हम जैसे लोग, जिन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की है, बहुत दुखी हैं। खैर, व्यवस्थाएं तो हर जगह बदल रही हैं, तो स्कूल क्यों छूट जाए?'

लेखक के बारे में
Anubhav Shakyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




