पीएम की अपील पर हिमाचल राजभवन में हर रविवार पेट्रोल-फ्री संडे; काफिला भी आधा
प्रधानमंत्री मोदी की फ्यूल बचाने की अपील पर हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बड़े कदम उठाए हैं। अब राजभवन में हर रविवार 'पेट्रोल-फ्री संडे' रहेगा और सरकारी वाहनों का उपयोग नहीं होगा।

प्रधानमंत्री मोदी की फ्यूल बचत की अपील पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अब राजभवन में हर रविवार 'पेट्रोल-फ्री संडे' मनाया जाएगा, जिसके तहत किसी भी सरकारी वाहन में ईंधन का इस्तेमाल नहीं होगा। राज्यपाल ने अपने काफिले की गाड़ियां आधी कर दी हैं। वह अब सरकारी हेलीकॉप्टर का उपयोग भी नहीं करेंगे। कामकाज के लिए ऑनलाइन बैठकों को प्राथमिकता दी जाएगी। राज्यपाल ने इसे एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए जनता से कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन अपनाने का आग्रह किया है ताकि वैश्विक संकट के बीच देश आत्मनिर्भर बन सके।
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गैरजरूरी वाहन उपयोग और प्रदूषण को कम करने के लिए रविवार को सरकारी कामकाज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या सीमित यात्रा व्यवस्था के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने काफिले के वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए और कहा कि गैर-जरूरी बैठकें ऑनलाइन होंगी ताकि वाहनों की आवाजाही को कम किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ईंधन की कीमतें स्थिर नहीं हो जातीं तब तक वह सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
राज्यपाल ने कुलपतियों को विश्वविद्यालयों में ईंधन और ऊर्जा बचाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों एवं छात्रों को कारपूलिंग तथा सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने को कहा है साथ ही उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के अनुशासन और जिम्मेदारी से ही देश मजबूत बनता है।
गवर्नर ने घोषणा की है कि वे हिमाचल प्रदेश सरकार को एक औपचारिक पत्र लिखकर ईंधन की बचत और सरकारी खर्चों में कटौती के लिए नियम बनाने का आग्रह करेंगे। यह कदम प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय संसाधनों को सुरक्षित रखने की अपील को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के कारण पैदा हुए वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फ्यूल की बचत को लेकर पीएम ने की थी अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में देशवासियों से 'राष्ट्रीय रूप से जिम्मेदार' जीवनशैली अपनाने की अपील की है ताकि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और महंगाई से निपटा जा सके। उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए नागरिकों से अगले एक साल तक गैर-जरूरी ईंधन खर्च कम करने, विदेश यात्राओं से बचने और सोने की खरीद एवं विदेशी शादियों को टालने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने पर जोर दिया है ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। पीएम मोदी की अपील के मद्देनजर ही राज्यपाल ने फ्यूल की बचत को लेकर उपायों का ऐलान किया है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


