हिमाचल में भारी बारिश का कहर! कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; 149 सड़कें भी बंद

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share

हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति का अपडेट दिया है। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया कि कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय है। शनिवार रात और रविवार सुबह कई हिस्सों में हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। मंडी में पिछले आठ घंटे से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। हमीरपुर, कुल्लू, चंबा और शिमला में भी बारिश हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार रविवार सुबह तक प्रदेश में भूस्खलन के कारण 149 सड़कें अवरुद्ध थीं।

सबसे ज्यादा असर मंडी जिले में है, जहां 86 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 31, शिमला में 10 तथा चंबा और कांगड़ा में आठ-आठ सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी-कुल्लू मार्ग पर कटौला-कामांद सड़क कांधी के पास भूस्खलन के कारण बंद है। मंडी-पठानकोट मार्ग पर उरला के पास सुरक्षा दीवार गिरने से यातायात एक तरफ से चलाया जा रहा है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात मील, जलेगी और दवाड़ा में बारिश के दौरान पहाड़ से पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर बारिश के समय यातायात रोका जा रहा है। मार्ग पर यातायात फिलहाल सुचारु है और मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है।

कहां कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। कांगड़ा में 89.0, सुंदरनगर में 71.0, बग्गी में 57.1, पंडोह में 53.2, मुरारी देवी में 50.0, पालमपुर में 46.4, पांवटा साहिब में 46.2, गोहर में 42.0 और जोगिंदरनगर में 38.0 मिलीमीटर बारिश हुई। मंडी में बीती रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। कुल्लू जिले में भी रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। सुबह कुल्लू में बारिश हुई। चंबा में भी बारिश का दौर बना हुआ है। हमीरपुर में सुबह हल्की बारिश हुई और शिमला में भी सुबह बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं।

जंटोन डैम खुलने के बाद मैदानी इलाकों में अलर्ट

सिरमौर जिले में गिरि जटोंन बांध से पानी छोड़े जाने के बाद मैदानी इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और स्थिति पर नजर रखने की अपील की है।

बारिश से बिजली और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। प्रदेश में 60 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं ठप हैं। मंडी में सबसे ज्यादा 25 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जबकि हमीरपुर में 30 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 24 अगस्त को छिटपुट बारिश, 25 से 27 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश और 28 तथा 29 अगस्त को भी छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान है। 24 से 29 अगस्त तक भारी, बहुत भारी या अत्यधिक भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

राज्य में 30 जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन में बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 224 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 90 मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं, जबकि 376 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। राज्य में चल और अचल संपत्ति को करीब 1,121 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल में भारी बारिश का कहर! कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; 149 सड़कें भी बंद