हिमाचल में एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी संग आएगा अंधड़; 40km की स्पीड से चलेंगी हवा
हिमाचल प्रदेश में 24 अप्रैल से एक बार मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 25 और 26 अप्रैल को भारी बारिश, बर्फबारी और अंधड़ को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। खासकर निचले और मैदानी इलाकों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन यानी 22 और 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, 24 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अप्रैल को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 25 और 26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। इन दिनों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कई जगहों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। 27 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है, लेकिन उस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।
मौसम में इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर खराब मौसम जनजीवन को प्रभावित भी कर सकता है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अगर न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के कुकुमसेरी में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके बाद किन्नौर के कल्पा में 6.6, सराहन में 9.1, सियोबाग में 9.5, भुंतर में 10.9, बरठीं में 11.8, मनाली में 12.9, सुंदरनगर में 13.4, सोलन में 13.5, शिमला और मंडी में 14.6, पालमपुर में 15.0, कांगड़ा में 15.4, बिलासपुर में 15.5, धर्मशाला और ऊना में 16.2, नाहन में 16.9 और जुब्बड़हट्टी में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान में गिरावट आने लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों में सावधानी बरतने को कहा गया है।
रिपोर्ट : यूके शर्मा
लेखक के बारे में
Prashant Mahtoप्रशांत कुमार महतो खबरों में तथ्यों की सटीकता के साथ-साथ संवेदनशीलता को भी समान महत्व देते हैं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स समूह के प्रतिष्ठित डिजिटल प्लेटफॉर्म 'लाइव हिन्दुस्तान' के साथ बतौर सीनियर वीडियो प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं और पिछले 4 वर्षों से संस्थान की वीडियो टीम का अभिन्न अंग हैं।
प्रशांत को मीडिया जगत में कार्य करने का 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनका पूरा करियर मुख्य रूप से डिजिटल मीडिया और यूट्यूब ईको-सिस्टम (YouTube Ecosystem) को समर्पित रहा है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से पहले उन्होंने 'वन इंडिया' और 'एपीएन न्यूज' जैसे संस्थानों के साथ काम किया है।
'वन इंडिया हिंदी' (यूट्यूब चैनल) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने खेल पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई, जहां उन्होंने आईपीएल 2019 और प्रो कबड्डी लीग 2019 की विस्तृत कवरेज की। वर्तमान में, वह लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय राजनीति, सामाजिक मुद्दों, संसद सत्र, खेल और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर आधारित खबरें तैयार करते हैं।
पिछले 7 वर्षों से यूट्यूब टीम का हिस्सा होने के कारण, प्रशांत यूट्यूब एसईओ (SEO) और एल्गोरिदम (Algorithm) की गहरी समझ रखते हैं। वह वॉइस ओवर (Voice-over) और एंकरिंग (Anchoring) आधारित वीडियो पैकेज बनाने में महारत रखते हैं, जो दर्शकों को सटीक जानकारी देने के साथ-साथ उनसे संवाद भी स्थापित करते हैं।
झारखंड की राजधानी रांची से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने वाले प्रशांत की जड़ें पत्रकारिता में गहरी हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से 'मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म' में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। इसके बाद, उन्होंने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान, भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


