हिमाचल में गर्मी का असर तेज, 40 डिग्री के करीब पारा, इस दिन से होगी बारिश

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में अब गर्मी का असर तेज होने लगा है और मैदानी इलाकों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

हिमाचल में गर्मी का असर तेज, 40 डिग्री के करीब पारा, इस दिन से होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में अब गर्मी का असर तेज होने लगा है और मैदानी इलाकों में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। ऊना में सोमवार को पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां प्रदेश में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। गर्मी बढ़ने से लोगों को दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मैदानी और मध्य क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है। कई स्थानों पर दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों, दिहाड़ी मजदूरों और बाहर काम करने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को भी गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

कहां कितना तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शिमला में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जुब्बड़हट्टी में 29.5 डिग्री, धर्मशाला में 30 डिग्री, सोलन में 31 डिग्री, भुंतर में 31.6 डिग्री, मंडी में 33.2 डिग्री, नाहन में 33.7 डिग्री, कांगड़ा में 33.9 डिग्री और सुंदरनगर में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में आने वाले तीन दिनों तक गर्मी का असर और तेज हो सकता है और तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। हालांकि 24 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। इस दिन उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहेगा। 25 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

26 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने और कई स्थानों पर बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग की ओर से किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।