बर्फबारी से बदल गया हिमाचल प्रदेश का मौसम, माइनस में पहुंचा तापमान; 2 दिन आंधी-बिजली का येलो अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने दो दिन आंधी के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Himachal Pradesh weather news

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के महीने में भी मौसम सर्द बना हुआ है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है, जबकि राज्य के कई हिस्सों में बीती रात वर्षा और कुछ स्थानों पर अंधड़ व बिजली गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है।

बीती रात अटल टनल रोहतांग, लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में 2 सेंटीमीटर ताजा हिमपात रिकॉर्ड किया गया, जबकि इसी जिले के गोंदला में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। ताजा हिमपात के कारण केलंग में न्यूनतम तापमान -0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल के महीने में ठंड के असर को साफ दिखाता है।

कहां कितनी हुई बारिश

राज्य के अन्य हिस्सों में भी बीती रात कई स्थानों पर वर्षा हुई। सराहन में 25.3 मिलीमीटर, मनाली में 11 मिलीमीटर, कांगड़ा में 10 मिलीमीटर, पालमपुर में 5.2 मिलीमीटर, धर्मशाला में 4.1 मिलीमीटर, कुकुमसेरी में 2.6 मिलीमीटर और चंबा में 1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कांगड़ा और चंबा के जोत क्षेत्र में अंधड़ और बिजली कड़कने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे कुछ समय के लिए मौसम खराब बना रहा।

यहां हल्की गर्मी का एहसास

रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ बना हुआ है। शिमला और मनाली में सुबह से गुनगुनी धूप खिली हुई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। वहीं राज्य के निचले क्षेत्रों में धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास भी होने लगा है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

यहां हुई बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना बनी हुई है, जबकि मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 13 से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से खासकर पर्वतीय इलाकों में वर्षा और बर्फबारी फिर शुरू हो सकती है।

2 दिन येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी के आसार हैं।

कहां कितना तापमान

इस बीच, प्रदेश में अप्रैल के महीने में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है और राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, सुंदरनगर 11.5 डिग्री, भुंतर 7.7 डिग्री, कल्पा 0.6 डिग्री, धर्मशाला 11.2 डिग्री, ऊना 12.0 डिग्री, नाहन 11.9 डिग्री, सोलन 8.5 डिग्री और मनाली में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़बर्फबारी से बदल गया हिमाचल प्रदेश का मौसम, माइनस में पहुंचा तापमान; 2 दिन अलर्ट