हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से फिर लौटी ठंड, यहां बर्फबारी, कई जिलों में ओलावृष्टि-आंधी का ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज सर्द हो गया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है, जबकि शिमला सहित निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से आया है।

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज सर्द हो गया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर फिर शुरू हो गया है, जबकि शिमला सहित निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से आया है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और प्रदेश में सर्दी एक बार फिर लौट आई है। हालात ऐसे हैं कि मार्च के अंतिम दिनों में मौसम दिसंबर-जनवरी जैसा ठंडा महसूस हो रहा है।
प्रदेश के लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी जारी है। विशेष रूप से अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर सुबह से बर्फ गिर रही है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र सोलंग बैरियर से आगे 4×2 और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करें और ऐसे में केवल 4×4 वाहनों का इस्तेमाल करें। मौसम साफ होने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
कहां कितनी बारिश हुई
राजधानी शिमला में भी सुबह से हल्की बारिश हो रही है, जबकि कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर के कई इलाकों, सोलन और चंबा में भी वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कांगड़ा में 14.5 मिमी, जोत में 15.0 मिमी, भटियात में 8.4 मिमी, गुलेर में 5.2 मिमी, नगरोटा सूरियां में 4.8 मिमी, जोगिंदरनगर में 4.0 मिमी, देहरा गोपीपुर में 3.2 मिमी, धर्मशाला में 2.1 मिमी, बरठीं में 1.4 मिमी तथा नाहन, मनाली, जुब्बड़हट्टी और रायपुर मैदान में लगभग 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। कई स्थानों पर ठंडी हवाएं भी चली हैं।
पर्यटक भी पहुंच रहे हैं
मौसम में आए इस बदलाव के कारण पर्यटक स्थलों शिमला और मनाली में ठंड बढ़ गई है। यहां स्थानीय लोग और पर्यटक फिर से गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। मैदानी इलाकों से गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंचे सैलानी इस ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं।
कहां कितना तापमान
तापमान की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री, सुंदरनगर 16.0, भुंतर 14.8, कल्पा 6.6, धर्मशाला 6.5, ऊना 15.8, नाहन 13.8, केलांग 3.9, पालमपुर 14.0, सोलन 13.2, मनाली 10.4, कांगड़ा 15.2, मंडी 17.1, बिलासपुर 16.0, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 8.6, कुकुमसेरी 4.2, कसौली 14.7, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 10.8, देहरा गोपीपुर 17.0 और ताबो में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने आज शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर में अलर्ट नहीं है, लेकिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।
30 मार्च को सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य आठ जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 31 मार्च, 1 और 2 अप्रैल को भी मौसम खराब बना रहेगा, हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं 3 और 4 अप्रैल को फिर से आंधी और बिजली के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रिपोर्ट :यूके शर्मा
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


