Himachal pradesh Weather: हिमाचल में मॉनसून का कहर: 196 मौतें और 105 सड़कें बंद; 21 अगस्त तक अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

Himachal pradesh Weather: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मॉनसून बारिश से अब 196 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 105 सड़कें बंद हैं।

Himachal pradesh Weather
हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त तक अलर्ट

Himachal pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के बीच सिरमौर जिले में स्थित गिरी जटोन बांध का जलस्तर बढ़ने पर बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इसे देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज मंगलवार को बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ऊना, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

21 अगस्त तक अलर्ट

मौसम विभाग ने 19, 20 और 21 अगस्त को भी प्रदेश के कई भागों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी रखा है। 22 से 24 अगस्त के दौरान भी बारिश होने के आसार हैं, हालांकि इन दिनों के लिए किसी प्रकार का चेतावनी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

पूरे हिमाचल में झमाझम बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कुल्लू जिले के कोठी में सबसे अधिक 71 मिलीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा धर्मशाला और कसौली में 52-52 मिलीमीटर, काहू में 47 मिलीमीटर, नाहन में 46 मिलीमीटर और चंबा जिले के जोत क्षेत्र में 45 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

लैंडस्लाइड के कारण 105 सड़कें बंद

बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह तक प्रदेश में 105 सड़कें बंद थीं। इनमें मंडी जिले में 39, कुल्लू में 33, सिरमौर में 9, चंबा में 7 तथा शिमला और कांगड़ा में 6-6 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा 36 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

शिमला जिले में सबसे अधिक असर चौपाल क्षेत्र में देखा गया है, जहां 22 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। ठियोग, रामपुर और चौपाल क्षेत्रों में कुल आठ पेयजल योजनाएं बाधित हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश से 196 लोगों की मौत

इस मॉनसून सीजन में प्रदेश को भारी जनधन हानि उठानी पड़ी है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार 30 जून से अब तक बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और अन्य आपदाओं से जुड़ी घटनाओं में 196 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 299 लोग घायल हुए हैं। इस अवधि में 85 घर पूरी तरह नष्ट हुए हैं। इसके अलावा 312 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। 14 दुकानें और 270 पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त या नष्ट हुई हैं।

994 करोड़ का नुकसान

मॉनसून से अब तक प्रदेश को करीब 994 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सबसे अधिक 744 करोड़ रुपये की क्षति लोक निर्माण विभाग को हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिन संवेदनशील रह सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, मलबा गिरने और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। ऐसे में लोगों को मौसम और प्रशासन की चेतावनियों पर नजर रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल में मॉनसून का कहर: 196 मौतें और 105 सड़कें बंद; 21 अगस्त तक अलर्ट