हिमाचल प्रदेश में होगी बहुत भारी बारिश, IMD ने 4 दिन के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बारिश का रेंज अलर्ट जारी किया है।

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मॉनसून की रफ्तार कुछ धीमी रहने के आसार हैं, लेकिन 18 जुलाई से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होने लगेंगी और 20 व 21 जुलाई को कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी को देखते हुए इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम से जुड़ी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
IMD का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 20 और 21 जुलाई को कई क्षेत्रों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। इन दो दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि तेज बारिश के दौरान भूस्खलन, अचानक जलस्तर बढ़ने और कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।
4 दिन झमाझम होगी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि 18 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश में मॉनसून फिर सक्रिय रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने इस अवधि के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में अब तक हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में इस वर्ष मॉनसून ने 30 जून को दस्तक दी थी।
कहां कितनी हुई बारिश
इस बीच, पिछले 24 घंटों के दौरान मॉनसून कमजोर रहने से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां सीमित रहीं। मंडी जिले के गोहर में सबसे अधिक 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मंडी के पंडोह में 19 मिलीमीटर, शिमला जिले के सराहन में 18 मिलीमीटर और मंडी के सुंदरनगर में 12 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की या बहुत कम बारिश होने से तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कहां कितना तापमान
बारिश में कमी आने का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दिया, जहां उमस बढ़ गई है। बुधवार को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 22.1, भुंतर में 21, कल्पा में 13.2, धर्मशाला में 19.2, ऊना में 22, नाहन में 22.7, केलांग में 12.6, पालमपुर में 19, सोलन में 20, मनाली में 16.5, कांगड़ा में 22.8, मंडी में 22.4, बिलासपुर में 24, चंबा में 22.7, जुब्बड़हट्टी में 19.8, कुफरी में 15.2, कुकुमसेरी में 9.2, नारकंडा में 13.2, भरमौर में 13, रिकांगपिओ में 16.5, सियोबाग में 19.5, बरठीं में 22.8 और कोटखाई में 18.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
रिपोर्ट : यूके शर्मा
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


