हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट! 2 दिन होगी मूसलाधार बारिश; IMD को बड़ी आशंका

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने और कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

Himachal Pradesh Weather forecaste

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने और कई हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 19 से 22 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने, नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को भी संभावित परिस्थितियों के मद्देनजर पूरी तैयारी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

20 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश

प्रदेश में मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी। इसके बाद से अब तक सामान्य से करीब 20 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। हाल के दिनों में किन्नौर में बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पिछले कुछ वर्षों में भी मानसून के दौरान बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में आगामी दिनों के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम विभाग अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।

IMD की सलाह

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ा हुआ था, मगर 18 जुलाई से इसकी सक्रियता फिर बढ़ने की संभावना है। उनके अनुसार 18 से 22 जुलाई के बीच प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। 18 जुलाई को कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 19 से 22 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

5 दिन होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 17 जुलाई को भी मौसम सामान्य रहने का अनुमान है तथा कोई अलर्ट नहीं है। 18 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के कारण ओरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। 20 और 21 जुलाई को भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है और इन दोनों दिन भी ओरेंज अलर्ट रहेगा। 22 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रहने और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मानसून लगभग निष्क्रिय बना रहा। इस अवधि में केवल शिमला जिले के सराहन में 7.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश स्थानों पर बारिश नहीं हुई। गुरुवार सुबह भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहा और शिमला में धूप खिली रही। पिछले दो-तीन दिनों से बारिश कम होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए गए, जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

कहां कितना तापमान

गुरुवार को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान में देहरा गोपीपुर 27.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके बाद पांवटा साहिब 26.0, नेरी 24.9, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.7, बैरठिन 23.6, मंडी 23.5, ऊना और कांगड़ा 23.0, नाहन 22.9, सुंदरनगर 22.8, चंबा 21.6, सराहन 21.5, भुंतर 20.8, जुब्बड़हट्टी 20.6, सोलन 20.2, सेओबाग 20.0, धर्मशाला 19.8, सैंज 19.2, पालमपुर, कोटखाई और डलहौजी 19.0, शिमला 17.8, मशोबरा 17.4, मनाली 17.1, रिकांगपिओ 16.8, कुफरी 15.0, नारकंडा और भरमौर 14.0, कल्पा 13.4, तबो 11.3, केलांग 10.4 तथा कुकुमसेरी 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर लगातार नजर रखने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट- यूके शर्मा

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।