हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर! किन्नौर में बादल फटने से NH-5 बंद; भारी बारिश का अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें बंद हो गई हैं। भारी बारिश के कारण नेशनला हाईवे-5 पर मलबा इकट्ठा होने से वो बंद हो गया है और अब मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद मलबे में दबी गाड़ियां

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता से किन्नौर जिले के चोलिंग में बीती रात बादल फटने के बाद मीरू नाले में आई बाढ़ ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। बाढ़ और मलबे के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 (हिंदुस्तान-तिब्बत सड़क) पूरी तरह बंद हो गया। तेज बहाव के साथ आए मलबे में कुछ वाहन दब गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मौके पर मशीनें भेजकर सड़क बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। उधर, प्रदेश के कई हिस्सों में रातभर तेज बारिश हुई और शुक्रवार को भी मौसम खराब बना हुआ। मौसम विभाग ने 6 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

NH-5 बंद

किन्नौर के उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि चोलिंग में बादल फटने के बाद भारी मात्रा में मलबा नेशनल हाईवे-5 पर आ गया। इससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मार्ग को जल्द खोलने के लिए मशीनें लगा दी गई हैं और सड़क बहाल करने का काम जारी है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर रखे हुए है। प्रशासन ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन की लोगों से अपील

इस बीच, किन्नौर के रिब्बा क्षेत्र में भी तेज बारिश के बाद रिब्बा खड्ड में बाढ़ आ गई। इसके चलते रिब्बा से कण्डे को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गया। अभी तक इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थानीय स्तर पर स्थिति का आकलन कर रहा है और रास्ता खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और मौसम को देखते हुए ही यात्रा करने की अपील की है।

11 लोगों की हो चुकी है मौत

प्रदेश में मानसून की शुरुआत से ही वर्षा जनित घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सामान्य समय से पांच दिन की देरी के बाद 30 जून को पहुंचे मानसून के बाद पिछले तीन दिनों में अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कल गुरुवार को लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में धोंदल नाला के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एचआरटीसी के परिचालक ज्ञान सिंह की मौत हो गई। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार लगातार बारिश से सड़कें, बिजली और पेयजल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई कच्चे मकान और पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।