हिमाचल में फिर बदला मौसम, यहां हुई बर्फबारी, कई जिलों में ओलावृष्टि-आंधी का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात से राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है।

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बीती रात से राज्य की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं में हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है, जबकि शिमला और मनाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुबह से बादलों का डेरा बना हुआ है। प्रदेश के कई मध्य और निचले क्षेत्रों में भी कहीं धूप तो कहीं बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।
यहां ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, मंडी, चंबा और कुल्लू जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और शिमला जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को भी मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है, जबकि 20 अप्रैल को ऊंचे इलाकों में असर बना रहेगा। 21 और 22 अप्रैल को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 23 अप्रैल को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर मौसम खराब हो सकता है।
कहां कितनी हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान सलूणी में 3.2 मिलीमीटर और कुकुमसेरी में 1.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड का असर फिर महसूस हो सकता है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार साफ मौसम के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी।
कहां कितना तापमान
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के विभिन्न स्थानों में न्यूनतम तापमान में केलांग 2.5 डिग्री, कुकुमसेरी 3.8 डिग्री, ताबो 5.4 डिग्री, कल्पा 6.6 डिग्री, सराहन 8.3 डिग्री, कुफरी 10.2 डिग्री, सेओबाग 11.4 डिग्री, मनाली 11.9 डिग्री, डलहौजी 12.0 डिग्री, भुंतर 12.6 डिग्री, सोलन 13.0 डिग्री, सुंदरनगर 14.6 डिग्री, बरठीं 14.6 डिग्री, नाहन 15.1 डिग्री, ऊना 15.6 डिग्री, चंबा 15.9 डिग्री, शिमला 16.0 डिग्री, मंडी 16.0 डिग्री, बिलासपुर 17.0 डिग्री, पालमपुर 17.5 डिग्री, जुब्बड़हट्टी 17.6 डिग्री, कांगड़ा 18.7 डिग्री, देहरा गोपीपुर 19.0 डिग्री और पांवटा साहिब 20.0 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। शिमला का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया है, जो मैदानी इलाकों के बराबर या उनसे भी अधिक दर्ज हो रहा है। वहीं सिरमौर जिले का पांवटा साहिब सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया।
रिपोर्ट : यूके शर्मा
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


