
हिमाचल प्रदेश के मौसम पर बड़ा अपडेट, बर्फबारी के बाद अब इन जिलों में शीतलहर
हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन की बर्फबारी के बाद अब शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालांकि गुरुवार को मौसम साफ रहने से राहत की उम्मीद जगी है और सड़कों व बिजली व्यवस्था की बहाली का काम तेज कर दिया गया है।
Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन की बर्फबारी के बाद अब शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालांकि गुरुवार को मौसम साफ रहने से राहत की उम्मीद जगी है और सड़कों व बिजली व्यवस्था की बहाली का काम तेज कर दिया गया है। पर्वतीय जिलों में हुई भारी बर्फबारी जहां किसानों, बागवानों और पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं रही, वहीं आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति बर्फबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक अब प्रदेश में 4 नेशनल हाईवे और कुल 885 सड़कें बंद हैं, जबकि 3237 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति है। जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 290 सड़कें बंद हैं, शिमला में 176, मंडी में 128, कुल्लू में 98, चंबा में 91 और किन्नौर में 74 सड़कें अवरुद्ध हैं। नेशनल हाईवे की बात करें तो लाहौल-स्पीति में दो, जबकि किन्नौर और कुल्लू में एक-एक नेशनल हाईवे बंद है। बिजली व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचा है, शिमला में 1082, कुल्लू में 1024, मंडी में 369, चंबा में 200, लाहौल-स्पीति में 199 और किन्नौर में 164 ट्रांसफार्मर खराब होने से हजारों लोग अंधेरे में हैं। इसके अलावा प्रदेश में कुल 121 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिनमें अकेले शिमला जिले में 91 योजनाएं ठप पड़ी हैं।
न्यूनतम तापमान में गिरावट
इस बीच बर्फबारी के बाद शीतलहर का असर साफ दिखाई दे रहा है और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 3.5, भुंतर में 3.1, धर्मशाला में 4.6, ऊना में 5.4, नाहन में 7.3, सोलन में 1.4, मनाली में माइनस 0.9, पालमपुर में 2.0, मंडी में 6.3, बिलासपुर में 7.5, हमीरपुर में 5.0, जुब्बड़हट्टी में 4.2, कुफरी में 1.0, नारकंडा में माइनस 1.0, कल्पा में माइनस 3.6, रिकांगपिओ में माइनस 0.4, कुकुमसेरी में माइनस 8.5, ताबो में माइनस 9.8 और सराहन में माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां हुई बर्फबारी
बीती रात किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों कल्पा और रिकांगपिओ में हल्की बर्फबारी भी हुई, जिससे ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि मैदानी और निचले इलाकों में अगले एक-दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने यह भी बताया है कि 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके असर से 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं, जबकि एक फरवरी को कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। दो व तीन फरवरी को भी बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। चार फरवरी को मौसम साफ रहेगा।
रिपोर्ट : यूके शर्मा

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




