खुशखबरी! सरकार इन छात्रों को हर रोज देगी 250 रुपये; जानिए किसे मिलेगी 'डाइट मनी'?

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share

खुशखबरी! हिमाचल सरकार ने डाइट मनी में बढ़ोतरी की है। अब तक 120 रुपये मिलते थे, लेकिन अब सरकार 250 रुपये देगी। जानिए स्कूल के किन बच्चों को हर रोज ये पैसे मिलेंगे।

खुशखबरी! सरकार इन छात्रों को हर रोज देगी 250 रुपये; जानिए किसे मिलेगी 'डाइट मनी'?
खुशखबरी, सरकार इन छात्रों को हर रोज देगी 250 रुपये; जानिए किसे मिलेगी 'डाइट मनी'?

हिमाचल प्रदेश में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले अंडर-19 तक के खिलाड़ियों को अब खानपान के लिए प्रतिदिन 250 रुपये मिलेंगे। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों की डाइट मनी में बदलाव करते हुए सभी आयु वर्गों के लिए एक समान दर निर्धारित की है। इससे अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों को सबसे अधिक राहत मिलेगी। उन्हें अब तक प्रतिदिन 120 रुपये मिलते थे।

नई व्यवस्था के तहत उनकी डाइट मनी में 130 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी होगी। यह दर जिला और राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के साथ स्वीकृत प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले अंडर-14 से अंडर-19 तक के खिलाड़ियों पर लागू होगी। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

नई व्यवस्था से पहले अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ियों को प्रतिदिन 250 रुपये डाइट मनी दी जा रही थी, जबकि अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों को केवल 120 रुपये मिलते थे। इस तरह कम उम्र के खिलाड़ियों और वरिष्ठ आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि में 130 रुपये का अंतर था। अब सरकार ने इस अंतर को समाप्त करते हुए दोनों आयु वर्गों सहित अंडर-14 से अंडर-19 तक के खिलाड़ियों के लिए प्रतिदिन 250 रुपये की दर तय की है। यह बदलाव मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप किया गया है।

खेल प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों के दौरान खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करना पड़ता है। ऐसे में शरीर की ऊर्जा बनाए रखने और अभ्यास के बाद मांसपेशियों की रिकवरी के लिए पर्याप्त पोषण जरूरी होता है। दूध, फल, दालें और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ खिलाड़ियों के आहार का अहम हिस्सा हैं। डाइट मनी बढ़ने से खिलाड़ियों को अपने खानपान पर खर्च करने के लिए अधिक राशि मिलेगी और वे जरूरत के अनुसार पौष्टिक भोजन चुन सकेंगे।

सरकार के इस कदम का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और अलग-अलग आयु वर्गों के बीच डाइट मनी की असमानता दूर करना है। खासकर अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों को अब पहले के मुकाबले अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी।

रिपोर्ट :यूके शर्मा

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़खुशखबरी! सरकार इन छात्रों को हर रोज देगी 250 रुपये; जानिए किसे मिलेगी 'डाइट मनी'