हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर! सड़कों पर जम गया पानी; पूरे हफ्ते का हाल

Jan 10, 2026 10:37 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश में इस बार सर्दी बिना बर्फबारी के ही लोगों की परीक्षा ले रही है। शीतलहर ने पहाड़ से मैदान तक जनजीवन को जकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान माइनस और शून्य डिग्री के आसपास पहुंचने से सुबह-सुबह सड़कों पर पानी जम जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर! सड़कों पर जम गया पानी; पूरे हफ्ते का हाल

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में इस बार सर्दी बिना बर्फबारी के ही लोगों की परीक्षा ले रही है। शीतलहर ने पहाड़ से मैदान तक जनजीवन को जकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान माइनस और शून्य डिग्री के आसपास पहुंचने से सुबह-सुबह सड़कों पर पानी जम रहा है। इससे फिसलन बढ़ गई है और आम लोगों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 11 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया, जबकि 4 शहरों का पारा शून्य डिग्री के आसपास बना हुआ है। सबसे ठंडा इलाका लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा ताबो में माइनस 7.9 डिग्री, कल्पा में माइनस 3.6 डिग्री, सियोबाग में माइनस 2.5 डिग्री, भुंतर में माइनस 1.0 डिग्री, मनाली में माइनस 1.1 डिग्री, सुंदरनगर में माइनस 0.2 डिग्री, सोलन में माइनस 0.5 डिग्री, रिकांगपिओ में माइनस 0.8 डिग्री और बजौरा में माइनस 0.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही कई जगह तापमान शून्य के बेहद करीब रहा। पालमपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री, मंडी में 0.8 डिग्री, हमीरपुर में 0.8 डिग्री, नारकंडा में 0.5 डिग्री और कुफ़री में 2.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर असामान्य रूप से तेज देखा जा रहा है। ऊना में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री, कांगड़ा में 2.0 डिग्री, बिलासपुर में 2.5 डिग्री और नाहन में 5.1 डिग्री रहा, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जैसे निचले जिलों का तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया, जो सामान्य हालात से अलग माना जा रहा है।

राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 5.5 डिग्री, कसौली में 3.8 डिग्री, पांवटा साहिब में 5.0 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 5.0 डिग्री और नेरी में 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री नीचे चल रहा है, जिससे कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। विभाग ने 14 जनवरी तक कई इलाकों में सुबह और देर रात घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जबकि 16 जनवरी तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। बीते तीन महीनों से प्रदेश में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। इससे सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। इसका सीधा असर किसानों और बागवानों पर पड़ रहा है, जो सेब सहित दूसरी नकदी फसलों के लिए जरूरी बर्फबारी और वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।

शिमला और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर भी अभी तक बर्फ नहीं गिरने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग चिंतित हैं। लगातार सूखी और तेज ठंड के कारण लोगों को सुबह-शाम घरों से निकलने में दिक्कत हो रही है और खेत-खलिहानों और बागानों में भी काम प्रभावित हो रहा है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;