हिमाचल में बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी बारिश-बर्फबारी, शिमला का क्या हाल
हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने 2 दिन बाद प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे दौर के बाद मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 मार्च तक राज्य में मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 7 मार्च से 10 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। खासकर 7, 8 और 9 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार जताए गए हैं, जबकि 10 मार्च को मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।
सर्दी में कम हुई बारिश
प्रदेश में इस बार विंटर सीजन बेहद सूखा रहा है। फरवरी महीना लगभग बिना बारिश के गुजर गया और मार्च के शुरुआती दिनों में भी बादल नहीं बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के मुताबिक इस सर्दी में राज्य में 1901 से अब तक की अवधि में 22वीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। पूरे विंटर सीजन में केवल 103.2 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य से करीब 45 प्रतिशत कम है। रिकॉर्ड के अनुसार सर्दियों में सबसे कम बारिश वर्ष 1902 में 33.6 मिलीमीटर और सबसे अधिक 1954 में 468.3 मिलीमीटर हुई थी।
फिलहाल प्रदेश में मौसम साफ है और तेज धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से औसतन 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि पहाड़ी राजधानी शिमला की रातें इन दिनों कई मैदानी शहरों से ज्यादा गर्म बनी हुई हैं।
कहां कितना तापमान
बुधवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 7.5 डिग्री अधिक है। इसके मुकाबले सुंदरनगर में 8.2, भुंतर में 7.2, कल्पा में 5.6, धर्मशाला में 10.5, ऊना में 11.0, नाहन में 13.1, केलांग में माइनस 0.2, पालमपुर में 11.0, सोलन में 9.3, मनाली में 5.4, कांगड़ा में 12.2, मंडी में 9.0, बिलासपुर में 11.0, डलहौजी में 13.7 और जुब्बड़हट्टी में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.7, सेओबाग में 5.8, बरठीं में 8.1, पांवटा साहिब और देहरा गोपीपुर में 14.0, सराहन में 6.9, ताबो में माइनस 0.2 और नेरी में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी के दूसरे पखवाड़े में राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह को छोड़कर मौसम लगभग सूखा ही रहा। फरवरी 2026 में सामान्य 101.8 मिलीमीटर वर्षा के मुकाबले केवल 15.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जो करीब 85 प्रतिशत की भारी कमी दर्शाती है। हालांकि जनवरी में स्थिति बेहतर रही थी, जब सामान्य 85.3 मिलीमीटर के मुकाबले 88.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
लगातार कम बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कई इलाकों में नमी की कमी के कारण गेहूं की फसल पर असर दिखने लगा है और खेतों में पौधे मुरझाने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से 7 मार्च के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना को कृषि क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है। यदि अनुमान के अनुसार वर्षा होती है तो फसलों और बागवानी को कुछ राहत मिल सकती है।
रिपोर्ट :यूके शर्मा
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



