हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन से 112 सड़कें ब्लॉक, कई जगह बिजली गुल

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
Follow us on Google News
share

हिमाचल में एक बार फिर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा असर चंबा, हमीरपुर और शिमला में दिखाई दिया।शिमला में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।

हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन से 112 सड़कें ब्लॉक, कई जगह बिजली गुल
Shimla: Langurs sit on lampposts as people walk during monsoon rainfall at The Ridge, in Shimla, Himachal Pradesh, Tuesday, Aug. 18, 2026. (PTI Photo)(PTI08_18_2026_000516A)

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो-तीन दिनों से धीमा पड़ा मानसून शनिवार को एक बार फिर सक्रिय हो गया। राज्य के कई हिस्सों में सुबह से तेज बारिश हुई। चंबा, हमीरपुर और शिमला में बारिश का असर ज्यादा दिखाई दिया। राजधानी शिमला में तेज बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई।

मौसम विभाग ने शनिवार को कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, सोलन और शिमला जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। चंबा, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 23 से 28 अगस्त के बीच भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है। हालांकि, इस अवधि के लिए कोई अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। इससे संकेत है कि आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधि अपेक्षाकृत धीमी रह सकती है।

कहां कितनी बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान कांगड़ा जिले में कई जगह अच्छी बारिश दर्ज की गई। धर्मशाला में 68 मिलीमीटर, नगरोटा सूरियां में 60 मिलीमीटर, कांगड़ा में 51 मिलीमीटर और सुजानपुर टीहरा में 38 मिलीमीटर बारिश हुई।

लगातार बारिश का असर राज्य की सड़कों, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शनिवार सुबह तक भूस्खलन और बारिश के कारण प्रदेश में 112 सड़कें बंद थीं। इसके अलावा 138 बिजली ट्रांसफार्मर और 35 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं।

मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित

सड़क और बिजली व्यवस्था में मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 46 सड़कें बंद हैं और 42 बिजली ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहे हैं। कुल्लू में 32 सड़कें बंद हैं और 21 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। सड़क बंद होने से कई इलाकों में लोगों की आवाजाही पर असर पड़ा है।

अन्य जिलों में बिजली व्यवस्था की बात करें तो चंबा में 12, कांगड़ा में छह, शिमला, सिरमौर और ऊना में पांच-पांच ट्रांसफार्मर बंद हैं। सिरमौर में 40 और हमीरपुर में 31 ट्रांसफार्मर प्रभावित बताए गए हैं। हमीरपुर में 30 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं।

अब तक 221 लोगों की मौत

मानसून की बारिश से इस साल राज्य में अब तक बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार मॉनसून सीजन में बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 221 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 87 घर, 15 दुकानें और 322 पशुशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हुई हैं। 361 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

राज्य में मानसून से अब तक करीब 1,110 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुकसान हुआ है। इसमें सबसे बड़ा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। विभाग को करीब 825 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है, लेकिन 23 अगस्त के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। ऐसे में राज्य में मानसून सक्रिय रहने के बावजूद अगले दिनों में भारी बारिश की घटनाएं शनिवार की तुलना में कम रहने के आसार हैं।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन से 112 सड़कें ब्लॉक, कई जगह बिजली गुल