AAP का शंखनाद; विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, शिमला जाएंगे अरविंद केजरीवाल

एएनआई, शिमला
share

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। अरविंद केजरीवाल भी जल्द शिमला का दौरा करेंगे।

Arvind kejriwal
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में साल 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने घोषणा की है कि वह हिमाचल प्रदेश में भी साल 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अरविंद केजरीवाल के 15 नवंबर के आसपास शिमला आने की उम्मीद है। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 5 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस सरकार को उसके अधूरे वादों के लिए घेरने की तैयारी में है। पार्टी का कहना है कि उसने भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभरने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा-कांग्रेस का विकल्प बनने की कोशिश

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा ने कहा कि AAP हिमाचल में 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हम जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रहे हैं और भाजपा-कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभरने का लक्ष्य रख रहे हैं।

शिमला आ सकते हैं केजरीवाल

ऋतुराज झा शिमला में लोअर मॉल पर 7/11 कॉम्प्लेक्स के पास बावा कॉम्प्लेक्स में AAP के नए राज्य कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के 15 नवंबर के आसपास शिमला आ सकते हैं। उनके आने पर पार्टी की भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरे के दौरान 7 से 8 नेताओं के भी पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है।

BJP और कांग्रेस पर हमला

AAP के हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज झा ने कहा कि हिमाचल के लोग BJP और कांग्रेस दोनों से तंग आ चुके हैं। दोनों पार्टियां लूट-खसोट वाली राजनीति करती हैं। दोनों ही पार्टियां अपने वादे पूरे करने में नाकाम रही हैं। AAP ने पंजाब में अपने वादे पूरे किए हैं। आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी अपने गवर्नेंस मॉडल को लागू करना चाहती है। हिमाचल प्रदेश के लोग एक विकल्प चाहते हैं और आम आदमी पार्टी विकल्प देने की तैयारी कर रही है।

बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक का बनाएगी नेटवर्क

ऋतुराज झा ने कहा कि AAP पिछले एक साल से हिमाचल प्रदेश में विस्तार पर काम कर रही है। आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर अपना नेटवर्क मजबूत करते हुए संभावित नेताओं की पहचान कर रही है। अगले 3 से 4 महीनों में AAP का बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक नेटवर्क तैयार हो जाएगा। हम लगभग एक साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं।

चला रही सदस्यता अभियान

ऋतुराज झा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 20 हजार से अधिक नए सदस्य AAP में शामिल हुए हैं और 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चल रहे हैं। AAP ने कम से कम 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। ऋतुराज झा ने दावा किया कि केजरीवाल जी 15 नवंबर के आसपास शिमला का दौरा कर सकते हैं। हालांकि तारीख में कुछ बदलाव हो सकता है। केजरीवाल जी शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान 7 से 8 नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़AAP का शंखनाद; विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, शिमला जाएंगे अरविंद केजरीवाल