Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Himachal Deputy CM Mukesh Agnihtori alleges officials conspiring against Cong govt, warns of finishing them
‘अंधेरे की आड़ में खत्म कर दिया जाएगा’; हिमाचल के डिप्टी CM की BJP नेताओं के करीबी अफसरों को चेतावनी

‘अंधेरे की आड़ में खत्म कर दिया जाएगा’; हिमाचल के डिप्टी CM की BJP नेताओं के करीबी अफसरों को चेतावनी

संक्षेप:

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुछ अधिकारियों को राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ साजिश रचने और रात में भाजपा नेताओं के घर जाने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अंधेरे की आड़ में खत्म कर दिया जाएगा।

Dec 12, 2025 01:01 pm ISTPraveen Sharma शिमला, पीटीआई
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुछ अधिकारियों पर भाजपा नेताओं संग मिलकर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप लगाए हैं। अग्निहोत्री कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर गुरुवार को मंडी में आयोजित जन संकल्प रैली में बोल रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अग्निहोत्री ने राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ साजिश रचने और रात में भाजपा नेताओं के घर जाने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अंधेरे की आड़ में खत्म कर दिया जाएगा।

'अब डंडा चलाने का समय आ गया है'

डिप्टी सीएम ने कहा, "जो कोई भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार और साजिश रचने में शामिल है, उससे निपटा जाएगा और उसे खत्म कर दिया जाएगा"। उन्होंने खास तौर पर भाजपा नेताओं के करीबी माने जाने वाले नौकरशाहों का जिक्र किया। अग्निहोत्री ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से कहा, “ऐसे नहीं चलेगा और काम करवाने के लिए अब डंडा चलाने का समय आ गया है।"

2027 के विधानसभा चुनावों में दो साल बचे हैं, ऐसे में उन्होंने कार्यकर्ताओं का काम करने की भी अपील की। ​​"जो कुछ भी देना है, पार्टी कार्यकर्ताओं को दे दो, क्योंकि समय आ गया है"। उन्होंने जोर देकर कहा कि नेताओं और कांग्रेसियों को उनका हक मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हम सभी गारंटी का हिसाब देंगे। हम राज्य के लोगों से किए गए वादे भूले नहीं हैं और उन्हें पूरा करेंगे।”

उन्होंने कहा कि बाहरी फंडिंग रोकी जा रही है, बजट पर कैप लगा दिया गया है और उधार लेने की लिमिट कम कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया, "मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि इसके पीछे हिमाचल भाजपा का हाथ है।"

अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के 1200 करोड़ रुपये का फंड रोक दिया गया है, जिससे राज्य में विकास प्रोजेक्ट्स की रफ्तार पर असर पड़ रहा है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।