कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को गुड न्यूज; हिमाचल सरकार का स्पष्टीकरण, वेतन पर 2016 से 60% पे-मैट्रिक्स लागू

Mar 02, 2026 02:30 pm ISTPraveen Sharma शिमला, वार्ता
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स का वेतन संबंधित नियमित शिक्षकों की पे-मैट्रिक्स के 60 प्रतिशत के आधार पर 01 जनवरी 2016 से उनके नियमितीकरण तक निर्धारित किया जाएगा।

कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को गुड न्यूज; हिमाचल सरकार का स्पष्टीकरण, वेतन पर 2016 से 60% पे-मैट्रिक्स लागू

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि संविदा शिक्षकों (कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स) का वेतन संबंधित नियमित शिक्षकों की पे-मैट्रिक्स के 60 प्रतिशत के आधार पर 01 जनवरी 2016 से उनके नियमितीकरण तक निर्धारित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा इस महीने जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह स्पष्टीकरण हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के हालिया आदेशों के आलोक में जारी किया गया है, जो संविदा आधार पर नियुक्त शिक्षकों के वेतन निर्धारण से संबंधित हैं।

सरकार ने नोटिफिकेशन में क्या कहा

नोटिफिकेशन के अनुसार, कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स का वेतन संबंधित नियमित संवर्ग के लागू पे-मैट्रिक्स के प्रथम सेल के 60 प्रतिशत के बराबर तय किया जाएगा। यह वित्त विभाग के कार्यालय ज्ञापन के अनुरूप होगा। आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह स्पष्टीकरण सीओपीसी संख्या 722/2024 (सीडब्ल्यूपी संख्या 2056/2023 एवं 7224/2024) में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद आवश्यक हुआ। हाईकोर्ट ने प्राधिकारियों को निर्देश दिया था कि याचिकाकर्ताओं के कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के वेतन का निर्धारण संशोधित वेतनमान की न्यूनतम सीमा तथा अनुमन्य वार्षिक वृद्धि सहित एक जनवरी 2016 से प्रभावी अधिसूचना के अनुसार किया जाए, जो लंबित पत्र पेटेंट अपील (एलपीए) के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।

राज्य के सभी उपनिदेशकों को एक समान निर्देश जारी किए

निदेशालय ने कहा कि वेतन निर्धारण को लेकर विभिन्न स्तरों से स्पष्टीकरण मांगे जा रहे थे। इसलिए राज्य के सभी उपनिदेशकों (माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा) को एक समान निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि आदेशों का समान रूप से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

यह निर्णय राज्यभर के बड़ी संख्या में कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को लाभ पहुंचाने वाला माना जा रहा है, जो हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप वेतन समानता की मांग कर रहे थे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।