Hindi Newsहिमाचल प्रदेश न्यूज़Fresh snowfall in Himachal Pradesh higher reach areas, clear weather expected for a week, Manali-Leh highway closed
हिमाचल में सर्दी का सितम बढ़ा; ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में सर्दी का सितम बढ़ा; ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

संक्षेप:

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पर्वतीय दर्रों में बीती रात और आज सुबह ताजा बर्फबारी हुई है। इससे इन इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। विश्व-विख्यात रोहतांग दर्रा सफेद चादर में लिपटा दिखाई दिया, जहां अभी भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी है।

Dec 08, 2025 12:40 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, शिमला
share Share
Follow Us on

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों विशेषकर लाहौल-स्पीति और किन्नौर के पर्वतीय दर्रों में बीती रात और आज सुबह ताजा बर्फबारी हुई है। इससे इन इलाकों में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। विश्व-विख्यात रोहतांग दर्रा सफेद चादर में लिपटा दिखाई दिया, जहां अभी भी हल्की बर्फबारी का दौर जारी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मनाली शहर, सोलंग घाटी और आसपास के गांवों में आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जबकि पर्यटक सीजन की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शिमला और मनाली में इस मौसम की पहली बड़ी बर्फबारी अब भी प्रतीक्षा में है। हालांकि परंपरागत रूप से शिमला में दिसंबर के दूसरे-तीसरे सप्ताह में बर्फ गिरती है।

शिमला सहित मैदानी जिलों के अनेक स्थानों में आज सुबह धूप खिली, जिसने लोगों को कड़ाके की ठंड के बीच थोड़ी राहत दी, जबकि बीती रात कुछ जगहों पर तेज़ हवाएं चलीं। प्रदेश में पिछले लगभग एक महीने से सूखा पड़ा है, जिससे कृषि और जलस्रोतों पर असर पड़ा है। ऊंचे इलाकों में तापमान के शून्य के नीचे पहुंचने से प्राकृतिक जलस्त्रोत, नालों और झरनों में पानी जम गया है।

कहां कितना तापमान

सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के कुकुमसेरी में -6.2 डिग्री सेल्सियस और ताबो में -1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इनके बाद सबसे ठंडे स्थानों में कल्पा 2.6, सोलन 3.7, नारकण्डा 3.7, रिकांगपिओ 3.5, सराहन 4.1 और बरठी में 4.8 डिग्री सेल्सियस रहे। अन्य प्रमुख शहरों में शिमला 9.5, मनाली 6.7, कुल्लू-भुंतर 6.5, धर्मशाला 6.8, मंडी 7.1, बिलासपुर 7.7, हमीरपुर 5.7, ऊना 5.4, सुंदरनगर 5.7, पांवटा साहिब 9.0, जुब्बलहट्टी 9.8, नाहन 9.8, पालमपुर 7.0, कांगड़ा 7.0, देहरा गोपिपुर 6.0, भरमौर 7.8, बाजौरा 6.6, कुफ़री में 6.4, नेरी में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।

मैदानी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले दो दिनों यानी 9 और 10 दिसंबर के लिए बिलासपुर और मंडी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते यातायात में बाधा और दृश्यता कम होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पूरे प्रदेश में 14 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

बर्फबारी और फिसलन को देखते हुए 428 किलोमीटर लंबा लेह–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 आज से वाहनों की आवाजाही के लिए आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया है। यह राजमार्ग अगले वर्ष गर्मियों में दर्रों से बर्फ हटने के बाद ही दुबारा खोला जाएगा। लद्दाख को हिमाचल से जोड़ने वाला यह मार्ग सेना, आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई, पर्यटन और स्थानीय आवागमन का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण कनेक्टिव मार्ग है।

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।