दलित कांस्टेबल के खिलाफ रची साजिश, हिमाचल के पूर्व DGP व 9 अन्य पुलिसकर्मिंयों पर मामला दर्ज

Sep 24, 2024 09:30 pm ISTSourabh Jain पीटीआई, शिमला, हिमाचल प्रदेश
share

  • शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पहले तो उनके पति को प्रताड़ित किया गया और फिर नौ जुलाई 2020 को मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया, जबकि उनको रिटायर होने में आठ साल बाकी थे।

दलित कांस्टेबल के खिलाफ रची साजिश, हिमाचल के पूर्व DGP व 9 अन्य पुलिसकर्मिंयों पर मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और नौ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हिमाचल पुलिस ने यह मामला एक दलित कांस्टेबल को कथित रूप से परेशान करने तथा मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर उसे नौकरी से बर्खास्त करने के मामले में दर्ज किया गया है। जबकि कांस्टेबल का आठ साल का कार्यकाल बाकी था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस में दर्ज शिकायत के बारे में बर्खास्त कांस्टेबल धर्मसुख नेगी की पत्नी मीना नेगी ने बताया कि नवंबर 2023 में उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सचिव (गृह) तथा शिमला पुलिस अधीक्षक (एसपी) को अपने पति पर हुए अत्याचार एवं अमानवीय व्यवहार के बारे में बताया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पहले तो उनके पति को प्रताड़ित किया गया और फिर नौ जुलाई 2020 को मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया, जबकि उनको रिटायर होने में आठ साल बाकी थे। उन्हें ना केवल नौकरी से हटाया गया, बल्कि इसके अलावा सरकारी आवास खाली करने में देरी होने पर उनसे 1 लाख 43 हजार 423 रुपए की वसूली का आदेश भी दे दिया गया।

शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक उनके पति के सरकारी आवास को खाली करने के लिए कई बार तत्कालीन पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस आवासीय कॉलोनी भराड़ी व उनके पैतृक गांव रामनी जिला किन्नौर में नोटिस पर नोटिस भेजकर समाज में परिवार को जलील किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (सेवानिवृत्त) और नौ अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(बी) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को आईजी (महानिरीक्षक) (दक्षिणी रेंज) के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई। नेगी हिमाचल प्रदेश के जनजातीय बहुल किन्नौर जिले के रहने वाले हैं।

जिन पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगे हैं, उनमें कई आईपीएस अधिकारी हैं और वे वर्तमान में बड़े ओहदों पर तैनात हैं। तीन आईपीएस अधिकारी एसपी के पदों पर कार्यरत हैं। जिनमें दो पुलिस अधिकारी तो जिलों के एसपी हैं। इस दौरान पूर्व डीजीपी संजय कुण्डु, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हिमांशु मिश्रा व अरविन्द शारदा, आईपीएस अधिकारी दिवाकर दत्त शर्मा, शालिनी अग्निहोत्री, अंजु आरा खान, भगत सिंह ठाकुर, पंकज शर्मा, मीनाक्षी और बलदेव शर्मा पर प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।